हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: KKR की टीम से कब जुड़ेंगे मथीशा पथिराना, कोच ने खुद दिया जवाब

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को पहले मैच में कमजोर गेंदबाजी के चलते हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि टीम के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना कब तक टीम के साथ जुड़ने वाले हैं. टीम के कोच ने खुद ने इस बात का जवाब दिया है.

विज्ञापन

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को इस सीजन पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. टीम के बल्लेबाजों ने पहले मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा रनों का आंकड़ा पार किया लेकिन टीम फिर भी हार गई. टीम की गेंदबाजी इस सीजन काफी कमजोर नजर आ रही है. हर्षित राणा चोटिल होकर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं तो वहीं मथीशा पथिराना को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. श्रीलंकाई तेज गेंदबाज कब तक टीम से जुड़ेंगे इसका जवाब अब टीम के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन की तरफ से दिया गया है.

फिलहाल हम इंतजार कर रहे हैं- वॉटसन 

कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ की टीम का अगला मुकाबला 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मीडिया को पथिराना की वापसी पर कहा, “श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से हम जवाब का इंतजार कर रहे हैं. हम वो हर कोशिश कर रहे हैं जो पॉसिबल हो सकता है ताकि वो जल्द से जल्द टीम के साथ जुड़ सकें. हम चाहते हैं कि पथिराना यहीं रहे क्योंकि KKR में हमें जो बेहतरीन सपोर्ट, सपोर्ट स्टाफ और मेडिकल स्टाफ मिला है. हम उन्हें जरूरत से पहले कभी भी मैदान में उतारने की कोशिश नहीं करेंगे.”

केकेआर की गेंदबाजी पर भारी दबाव

केकेआर की टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था. टीम ने ऑक्शन में उनको 9.20 करोड़ में खरीदा था. इसके बाद हर्षित राणा चोटिल हो गए तो वहीं आकाशदीप भी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इसके बदले में टीम ने नवदीप सैन को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था. पहले मैच में टीम के लिए उनकी गेंदबाजी ही सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आई है. केकेआर ने 20 ओवरों में 220 रनों का स्कोर खड़ा किया था लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए 19.1 ओवरों में ही टारगेट हासिल कर जीत दर्ज की.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL 2026: अब भी CSK के लिए धड़कता है रवींद्र जडेजा का दिल, फैंस को भावुक कर देंगी ये इमोशनल तस्वीरें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola