हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कब होगा IPL 2026 के शेड्यूल का ऐलान? सामने आई रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा 

IPL 2026: मार्च के अंत में आईपीएल 2026 की शुरुआत होनी है, लेकिन अभी तक बीसीसीआई ने इस सीजन का शेड्यूल नहीं जारी किया है. फैंस इस देरी के पीछे का कारण जानना चाहते हैं. सभी टीमों के फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज अब आईपीएल के दौरान ही मैदान पर नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन
IPL 2026 Schedule

IPL 2026: क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल है. जिसके कारण ही फैंस इस लीग का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 की शुरुआत मार्च के अंतिम हफ्ते से शुरू हो सकती है. हालांकि उसके बाद भी बीसीसीआई ने अभी तक टूर्नामेंट के नए सीजन का शेड्यूल नहीं जारी किया है. इसके पीछे का कारण सभी फैंस जानना चाहते हैं. बीसीसीआई की हाल में ही एक मीटिंग हुई है. जिसके बाद फैंस के सबसे बड़े सवाल का जवाब मिल गया है. 

कब होगा IPL 2026 के शेड्यूल का ऐलान? 

बीसीसीआई पदाधिकारियों की 20 जनवरी को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई. जहां पर आईपीएल 2026 का शेड्यूल मुख्य विषय भी था. इस मीटिंग से साफ हो गया है कि क्यों बीसीसीआई शेड्यूल जारी नहीं कर पा रहा है. दरअसल इस साल मार्च और अप्रैल में बंगाल, तमिलनाडु और असम में चुनाव है. ऐसे में बोर्ड चुनाव के ऐलान का इंतजार कर रहा है. जैसे ही चुनाव आयोग इन 3 राज्यों के चुनाव की डेट का ऐलान करेगा. उसके बाद ही बोर्ड आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर देगा. दरअसल कोलकाता, चेन्नई और गुवाहाटी में भी आईपीएल के मैच होने हैं. ऐसे में चुनाव की डेट से मैच नहीं टकराए, इसके लिए बोर्ड सोच समझ कर ही फैसला करना चाहता है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की क़िस्मत का फ़ैसला आज, T20 वर्ल्ड कप पर खत्म होगी आईसीसी की डेडलाइन

विज्ञापन

बड़े-बड़े सुपरस्टार खिलाड़ियों का फैंस कर रहे हैं इंतजार 

टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब सीधे आईपीएल में भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जिसके कारण भी फैंस शेड्यूल जल्दी करने की मांग कर रहे हैं. आईपीएल के सबसे बड़े चेहरे महेंद्र सिंह धोनी भी लगभग 1 सालों के बाद मैदान पर नजर आएंगे. ऐसे में फैंस उस डेट के बारे में जानना चाहते हैं. हालांकि बीसीसीआई का फैसला बहुत ज्यादा चुनाव आयोग पर निर्भर करेगा. बोर्ड ने चुनाव के कारण ही इस बार 18 शहरों में आईपीएल कराने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर की हलक में अटका है कोचिंग करियर! क्या अगले 6 हफ्तों में होगा उनकी किस्मत का फैसला?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola