बांग्लादेश की क़िस्मत का फ़ैसला आज, T20 वर्ल्ड कप पर खत्म होगी आईसीसी की डेडलाइन

ICC T20 World Cup 2026: बीसीबी को 21 जनवरी तक ये फैसला लेना है कि वो टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी नेशनल टीम को इंडिया भेजेगा या नहीं. आईसीसी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बुधवार तक का ही वक्त दिया था. अगर कोई बीसीबी अड़ा रहता है तो स्कॉटलैंड को इस ग्लोबल टूर्नामेंट में खेलेने का मौका मिल जाएगा.

Bangladesh T20 World Cup

Bangladesh T20 World Cup

ICC Deadline For Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट के लिए फैसला का दिन आ चुका है. बुधवार 21 जनवरी तक बीसीबी ये फैसला लेना है कि वो अपनी नेशनल टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के लिए भेजेंगे नही. आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच विवाद 3 हफ्ते से खिंचता आ रहा है, और जब टूर्नामेंट शुरू होने में 20 दिन से भी कम बचे हैं, तो टॉप अथॉरिटी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने गेंद बांग्लादेश बोर्ड के पाले में डाल दी थी.

विज्ञापन

कहां से शुरू हुआ विवाद?

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था. इसको लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऐतराज जताया था, और आईसीसी को लिखित रूप से कहा कि उसके मैच भारत से हटाकर श्रीलंका में ट्रांस्फर कराए जाएं.

विज्ञापन

ICC ने दिया अल्टीमेटम

आईसीसी और बीसीबी के बीच कई ईमेल शेयर किए गए हैं, और आईसीसी की एक डेलिगेशन टीम ने बांग्लादेश का दौरा भी किया ताकि उन्हें हालात समझाया जा सके. हालांकि, जब बीसीबी ने अपने रुख में कोई बदलाव नहीं किया, तो आईसीसी ने 21 जनवरी की समयसीमा जारी की और बोर्ड को साफ तौर से कहा कि अगर बांग्लादेश वर्ल्ड कप के लिए भारत आने का फैसला नहीं करता है, जो 7 फरवरी से शुरू होने वाला है, तो उन्हें अगली बेस्ट रैंक वाली टीम (स्कॉटलैंड) से रिप्लेस कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

भारत में बांग्लादेश के 4 मैचेज

फिलहाल बांग्लादेश को इंग्लैंड, नेपाल, इटली और वेस्ट इंडीज के साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की ग्रुप सी में रखा गया है और लिटन दास की कप्तानी वाली टीम को अपने मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलने हैं. अब देखना होगा कि बीसीबी अपनी जिद छोड़ता है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ