Vaibhav Sooryavanshi Live Streaming: भारत के 15 साल के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज के फाइनल में धुआंधार पारी खेल एक बार फिर सुर्खियां बटोरने का काम किया है. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 29 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर इंडिया ए की टीम ने खिताब पर कब्जा किया. ऐसे में अब फैंस के मन में सवाल है कि वैभव अब कब खेलने के लिए उतरेंगे. आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी अपना अगला मुकाबला टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं. आयरलैंड के दौरे पर उनको टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है, जहां वो खेलने उतर सकते हैं. आयरलैंड के दौरे पर टीम इंडिया 2 मैचों की सीरीज खेलेगी. चलिए आपको बताते हैं कि फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख पाएंगे.
वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच कब होगा?
टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में अगर मौका मिलता है तो वो सीनियर टीम के लिए उनका पहला मैच होगा. 26 को पहला मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबला शाम 6 बजे से खेला जाएगा. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच कहां खेला जाएगा?
टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच का ये मुकाबला बेलफास्ट के मैदान पर खेला जाएगा.
वैभव सूर्यवंशी के अगले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच होने वाले इस सीरीज के लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स सोनी नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में टीवी पर मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर होगा तो वहीं अगर फैंस ओटीटी पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो सोनी लिव की तरफ रुख करना होगा.
आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का फुल स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.
ये भी पढ़िए- ऋषभ पंत हटे नहीं, हटाया गया! LSG की कप्तानी छोड़ने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines