हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्टार स्पोर्ट्स नहीं इस चैनल पर होगा SL vs IND टेस्ट सीरीज का लाइव टेलीकास्ट, यहां जानें स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी

SL vs IND Test Live Streaming: टीम इंडिया को अगस्त के महीने में श्रीलंका के दौरे पर जाना है. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी. चलिए आपको बताते हैं कि इस सीरीज का लाइव टेलीकास्ट किस चैनल पर होगा. पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन
AI Generated Image

SL vs IND Test Live Streaming: टीम इंडिया के फैंस के लिए बैक टू बैक क्रिकेटिंग एक्शन देखने को मिलने वाला है. अगस्त के महीने में टीम इंडिया को श्रीलंका के दौरे पर जाना है, जहां 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे पर टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में भारतीय टीम 5वें नंबर पर है और इस सीरीज में जीत हासिल कर टीम ऊपर बढ़ना चाहेगी. रेड बॉल में टीम के लिए ये इस साल अहम सीरीज होने वाली क्योंकि इसके बाद टीम सीधा न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. चलिए आपको बताते हैं कि SL vs IND टेस्ट सीरीज की लाइव टेलीकास्ट किस चैनल पर होने वाली है. 

कब और कहां खेले जाएंगे SL vs IND टेस्ट सीरीज के मैच?

श्रीलंका और भारत के बीच टेस्ट सीरीज में 2 मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल के मैदान पर खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के मैदान पर खेला जाएगा. यहां देखें पूरा शेड्यूल…

टेस्ट मैचतारीखस्थान
पहला टेस्ट15 अगस्त – 19 अगस्त 2026गॉल
दूसरा टेस्ट23 अगस्त – 27 अगस्त 2026कोलंबो

कहां होगी SL vs IND टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग?

श्रीलंका और भारत के बीच टेस्ट सीरीज के लाइव टेलीकास्ट के राइट्स सोनी नेटवर्क के पास है. ऐसे में टीवी पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर होगा. इसी के साथ ओटीटी पर लाइव स्ट्रीमिंग की जिम्मेदारी सोनी लिव ऐप की होगी. 

विज्ञापन

शुभमन गिल की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करेगी. इस दौरे पर कई युवा खिलाड़ियों को टीम में मौका मिल सकता है. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन किया था. उनके ऊपर भी इस सीरीज में नजर रहने वाली है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से देखें तो टीम इंडिया सीरीज के दोनों मैचों में जीत दर्ज करना चाहेगी. 

ये भी पढ़िए- ENG vs IND: दूसरे टी20 में होगा 300 का आंकड़ा पार! आखिरी बार इंग्लिश बल्लेबाजों ने उड़ाई थी गेंदबाजों की धज्जियां

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola