गंभीर ‘राज’ में टीम इंडिया को इन 5 मौकों पर होना पड़ा शर्मसार, आयरलैंड सीरीज में भी बना अनचाहा रिकॉर्ड

Gautam Gambhir Tenure Unwanted Records: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने कई बड़ी उलब्धि हासिल की हैं लेकिन 5 मौकों पर शर्मसार भी होना पड़ा है. आइए आपको भी बताते उन 5 अनचाहे रिकॉर्ड के बारे में जो उनके कार्यकाल में बने.

AI Generated Image

AI Generated Image

Gautam Gambhir Tenure Unwanted Records: टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. 2 मैचों की इस सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के हाथों में थी लेकिन टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा. गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया ने कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं लेकिन इसके दूसरी तरफ कई अनचाहे रिकॉर्ड भी उनके नाम पर आ चुके हैं. आइए आपको भी भी बताते हैं उनके कार्यकाल के ऐसे ही 6 रिकॉर्ड के बारे में.

विज्ञापन

कैलेंडर ईयर में नहीं जीत एक भी ODI मैच

साल 2024 में टीम इंडिया ने केवल 3 वनडे मुकाबले खेले थे जिसमें से टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई थी. 2 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं एक मैच बिना नतीजा रहा था. 45 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था.

विज्ञापन

श्रीलंका ने चटाई टीम इंडिया को धूल

साल 2024 में टीम इंडिया ने श्रीलंका के दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. 27 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत को श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था.

साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद धोया

टीम इंडिया को उनके देश में ही हार पाना एक समय पर किसी टीम के आसान काम नहीं होता था जो कि गंभीर की कोचिंग में बदलता हुआ दिखा. साउथ अफ्रीका की टीम ने 25 साल बाद भारत को घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में हराया था. 

विज्ञापन

36 साल बाद न्यूजीलैंड ने हराई टेस्ट सीरीज

न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आई तो रेड बॉल में एक बार फिर से टीम इंडिया का किला ढहता हुआ नजर आया. 36 साल के बाद कीवी टीम ने पहली बार भारत को भारत में ही टेस्ट सीरीज में हराया. गौतम गंभीर के कार्यकाल में ये एक बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड है.

10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर सीरीज गंवाई

गौतम गंभीर के आने से पहले टीम इंडिया टेस्ट मैचों में कमाल का प्रदर्शन कर रही थी. टीम ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार 2 बार सीरीज जीत इतिहास रचा था लेकिन गंभीर राज में 10 साल के बाद टीम इंडिया को बॉर्डर गावस्कर सीरीज में हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ