‘सर जी, टेंशन ना लो … हो जाएगा’, LSG के खिलाफ बैटिंग से पहले ही वैभव सूर्यवंशी ने किसे कर दिया था वादा ?

Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि जब राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमार संगाकारा परेशान थे, तब इस यंग ओपनर ने कैसे उन्हें जीत का भरोसा दिलाया.

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi

What Vaibhav Sooryavanshi Promised Kumar Sangakkara: वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में धमाल मचा रहे हैं, अगर अभी राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के काफी करीब नजर आ रही है, इसके पीछे इस यंग टैलेंट का बहुत बड़ा रोल रहा है. वो अभी महज 15 साल के हैं, लेकिन उनका कॉन्फिडेंस किसी मैच्योर खिलाड़ी से कम नहीं. इस बात का जीता जागता सबूत लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान देखने को मिला जब वैभव ने तूफानी पारी खेली.

विज्ञापन

‘डोंट वरी’ का किस्सा वायरल

मैच के बाद एक वीडियो चैट में जब वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि कुमार संगाकारा अपनी स्पीच में बात कर रहे थे कि आपने उन्हें बोला कि डोंट वरी, वो क्या स्टोरी थी? इसके जवाब में आरआर के यंग स्टार ने कहा, ‘वो असल में हमारा मैच अच्छा नहीं जा रहा था, हम मैचेज हार रहे थे, तो उनको मैंने देखा था कि वो (संगाकारा) काफी प्रेशर में रहते थे, और आज भी मैं जब 220 के स्कोर का पीछा करने के लिए पैड पहन रहा था, उनका चेहरा टेंशन से भरा हुआ लग रहा था.

विज्ञापन

वैभव ने निभाया अपना वादा

वैभव सूर्यवंशी ने आगे बताया, ‘संगाकारा काफी स्ट्रेस ले रहे थे, लेकिन मुझे अपने ऊपर कॉन्फिडेंस था कि मैं आज वापस से अपने गेम को बैक करूंगा, अच्छा करूंगा, तो मैंने उनको बोला, कि हो जाएगा, ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं है इस विकेट के हिसाब से, टेंशन नहीं है.’ अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हर कोई उनकी समझदारी की तारीफ कर रहा है. साथ ही वैभव ने संगाकारा से जो वादा किया उसे भी पूरा करके दम लिया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- MI के खिलाफ जीत के बावजूद प्लेऑफ से बाहर हो सकती है KKR, जानिए क्या है PBKS, RR, CSK और DC का हाल

वैभव की धमाकेदार पारी

19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी जब 221 के टारगेट को चेक करने उतरे, तब उन्होंने मैदान में तूफान मचा दिया. आरआर के इस ओपनर ने महज 38 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 93 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 244.73 रहा, और मैच काफी हद तक राजस्थान रॉयल्स की पकड़ में आ गया. इस धमाकेदार पारी की बदौलत मेजबान ने ये मैच 7 विकेट से जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ