MI के खिलाफ जीत के बावजूद प्लेऑफ से बाहर हो सकती है KKR, जानिए क्या है PBKS, RR, CSK और DC का हाल
KKR Playoff Qualification Scenarios For IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार 20 मई को ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस पर चार विकेट की अहम जीत के साथ IPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं. हालांकि, सीजन के आखिर में KKR की जबरदस्त वापसी के बावजूद, प्लेऑफ की आखिरी जगह पाने के लिए राजस्थान रॉयल्स अब भी सबसे मजबूत दावेदार बनी हुई है.

प्वॉइंट्स टेबल का चौथा स्पॉट काफी दिलचस्प हो चुका है, क्योंकि एक ही पोजीशन के लिए 5 टीमें- PBKS, RR, KKR, CSK और DC के बीच जद्दोजहद हो रही है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा आखिर कौन सी टीम बाजी मारती है.
केकेआर का जबरदस्त कमबैक
2 / 6KKR ने अब अपने पिछले सात मैचों में से 6 जीते हैं और 13 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है. यह शानदार बदलाव तब आया है जब उन्होंने सीजन की शुरुआत लगातार 6 हार के साथ की थी.
प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी केकेआर?
3 / 6प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए, कोलकाता नाइटराइडर्स को अपने आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराना होगा और फिर उम्मीद करनी होगी कि पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों अपने बचे हुए मैच हार जाएं.
प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी राजस्थान?
4 / 6राजस्थान रॉयल्स अभी 14 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है और प्लेऑफ की आखिरी जगह के लिए जद्दोजहद कर रही सभी टीमों में उसका समीकरण सबसे आसान है. अगर RR अपने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को हरा देती है, तो वो दूसरे मैचों के नतीजों की परवाह किए बिना प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.
अगर MI के खिलाफ हार गई RR?
5 / 6अगर राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच हार जाती है, तो हालात और भी पेचीदा हो जाएंगे, क्योंकि उस स्थिति में, अगर पंजाब किंग्स अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा देती है और KKR भी दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है, तो ये दोनों टीमें 15 पॉइंट्स के साथ खत्म कर सकती हैं. तब क्वालिफिकेशन की दौड़ का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा.
क्या है CSK और DC का हाल?
6 / 6चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी अभी मैथमेटिकली रेस में बनी हुई हैं, लेकिन दोनों टीमों को अपने फेवर में कई नतीजों की जरूरत होगी. उन्हें RR, PBKS और KKR के बड़े अंतर से हारने की जरूरत होगी, साथ ही अपने NRR को बेहतर बनाने के लिए उन्हें अपने मैच भी बड़े अंतर से जीतने होंगे.