Pragyan Ojha Salary: भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य चयनकर्ता के रूप में पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को चुना गया है. बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद ओझा अंतरिम मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. बीसीसीआई ने ओझा को नया चीफ सिलेक्टर बनाया है. इसके अलाना रमेश पवार को भी सिलेक्शन कमेटी में जगह मिली है. आइए जानते हैं ओझा को कितनी सैलरी मिल सकती है.
प्रज्ञान ओझा को कितनी मिलेगी सैलरी?
प्रज्ञान ओझा को मुख्य चयनकर्ता के रूप में हर साल 3 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. यह रकम पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को मिलने वाली सैलरी के बराबर हो सकती है. इस हिसाब से ओझा को हर महीने करीब 25 लाख रुपये मिल सकते हैं.
मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी भारतीय टीम के लिए सही खिलाड़ियों को चुनना है. उन्हें खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखनी होगी और आने वाले बड़े टूर्नामेंट के लिए मजबूत टीम तैयार करनी होगी. इसके अलावा, नए खिलाड़ियों को मौका देने और टीम के लिए अच्छे विकल्प तैयार करने पर भी ध्यान देना होगा.
रमेश पवार को भी मिली चयन समिति में जगह
चयन समिति में पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पवार को शामिल किए जाने की जानकारी भी सामने आई है. पवार भारत के लिए ऑफ स्पिन गेंदबाजी कर चुके हैं. वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं. ऐसे में उनके अनुभव से चयन समिति को मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं छक्कों की बारिश, खतरे में है 3 बड़े रिकॉर्ड
कैसी है टीम इंडिया की नई चयन समिति?
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की पांच सदस्यीय चयन समिति में प्रज्ञान ओझा, शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पवार शामिल होंगे. समिति के सदस्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीम की जरूरतों को देखते हुए चयन से जुड़े फैसले लेंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कोहली और बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय खिलाड़ी
प्रज्ञान ओझा का क्रिकेट करियर
38 वर्षीय प्रज्ञान ओझा भारत के लिए तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं. उन्होंने 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उनके नाम कुल 144 अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं.
क्रिकेट के लंबे अनुभव के कारण ओझा भारतीय टीम के लिए अच्छे खिलाड़ियों को चुनने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. आने वाले समय में चयन समिति के सामने युवा खिलाड़ियों को मौका देने और बड़े टूर्नामेंट के लिए मजबूत टीम बनाने की चुनौती होगी.
संबंधित खबरें
चार साल में बदल गया भारत का स्क्वाड, पिछले दौरे के 9 खिलाड़ी टीम से बाहर
17 mins agoWPL Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 5 टीमों के पास सिर्फ 27 जगह खाली
1 hr agoएशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार आगाज, पहले दिन जीते 11 मेडल
2 hrs agoन्यूजीलैंड की धरती में सबसे बड़ी T20I पारी खेलने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं छक्कों की बारिश
2 hrs agoODI Tri-Series: पहले जिम्बाब्वे ने हराया, फिर ICC ने दी सजा
3 hrs agoIND vs NZ: कोहली और बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास
4 hrs agoकोहली का न्यूजीलैंड में अधूरा है ये सपना, आज तक नहीं कर सके ऐसा कारनामा
4 hrs agoप्रज्ञान ओझा और गौतम गंभीर की जोड़ी अब लेगी टीम इंडिया के बड़े फैसले
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप खेलना है तो छोड़ना होगा T20, शास्त्री ने बुमराह को दी सलाह
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines