Time Out Rule Cricket: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 के मैच में सोमवार 6 नवंबर के दिन एक बड़ा वाकया हुआ। इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज को टाइम आउट नहीं दिया गया था। पर इस मैच में श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट करार दिया गया। इस पर काफी विवाद खड़ा हो गया। मैथ्यूज भी खुश नहीं दिखे और उन्होंने अंपायर व शाकिब से बातचीत भी की। कमेंटेटर्स ने हालांकि, इस पर पूरा नियम भी बताया और उनका मानना था कि नियम क्रीज पर स्टांस लेने तक का होता है। अब कई अटकलें इस नियम को लेकर लगने लगी हैं। आइए जानते हैं अब कि आखिर, टाइम आउट का पूरा नियम क्या होता है?
क्या है पूरा नियम?
वर्ल्ड कप 2023 के लिए जारी टाइम आउट के पूरे नियम की बात करें तो आईसीसी संविधान के 40.1.1 क्लॉस के तहत अगर किसी बल्लेबाज का विकेट गिरता है या कोई बल्लेबाज रिटायर होता है। इस स्थिति में दूसरा बल्लेबाज (जो क्रीज पर आता है) उसके पास क्रीज पर आके पहली गेंद खेलने के लिए दो मिनट का समय होता है। वहीं अगर नया बल्लेबाज नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर आता है तो दूसरे बल्लेबाज को, दो मिनट के अंदर अगली गेंद खेलनी होती है। अगर तय समय में ऐसा नहीं हो पाता है तो, मैदान पर आने वाले नए बल्लेबाज को ही दोनों कंडीशन में आउट करार दिया जा सकता है। इस तरह के विकेट को Time Out कहा जाता है।
यह भी पढ़ें:- इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ ‘Time Out’, गलत हेलमेट लेकर पहुंचे Angelo Matthews दिए गए आउट
आईसीसी ने इस पूरे मामले पर पोस्ट किया और बताया कि, मैथ्यूज के केस में उन्होंने पहली गेंद खेलने के लिए दो मिनट से ज्यादा का समय लिया। इस कारण अपील के बाद उन्हें वापस पवेलियन भेजा गया। इंटरनेशनल क्रिकेट में महिला या पुरुषों की प्रतियोगिता में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी बल्लेबाज को Time Out से आउट दिया गया।
क्या था पूरा मामला?
अब अगर इस मैच में जो हुआ उसकी बात करें तो सदीरा समराविक्रमा के विकेट के बाद जिस वक्त एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर आए उनके हाथ में हेलमेट था वो ठीक नहीं था। इसके बाद सब्सटीट्यूट खिलाड़ी दूसरा हेलमेट लेकर पहुंचा। अंपायर्स इससे खुश नहीं दिखे, उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाज से बात की। फिर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टाइम आउट की अपील कर दी। अंपायर ने शाकिब से इस बारे में पूछा कि खेल भावना के तहत क्या वह अपील वापस लेना चाहते हैं। इस पर शाकिब ने मना कर दिया। अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और मराइस एरसमस ने उन्हें आउट दे दिया। मैथ्यूज ने फिर अंपायर को समझाया लेकिन वह नहीं माने और उन्हें आउट दे दिया।
यह भी पढ़ें:- ‘हर बार 400 पार करने वालों का हाल देखो…,’ साउथ अफ्रीका को ढेर करने के बाद मोहम्मद शमी ने लिए मजे
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
28 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
51 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines