India vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल ने शानदार शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभाई. जुरेल अंत तक नाबाद रहे और उन्हें कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर सका. शतक बनाने के बाद उन्होंने शानदार अंदाज में जश्न मनाया, जो काफी चर्चा में है. उन्होंने जय जवान जय किसान का टैटू दिखाकर फैंस का दिल भी जीत लिया. इस सेलिब्रेशन के बाद जुरेल ने इसके पीछे की वजह भी बताई है.
जुरेल का शानदार सेलिब्रेशन
जुरेल ने असिथा फर्नांडो की एक गेंद पर सिंगल लिया और अपना शतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने हवा में छलांग लगाई और खुशी जाहिर की. हेलमेट उतारने के बाद उन्होंने अपनी बाईं बांह ऊपर उठाई और अपने बाइसेप्स पर बना जय जवान, जय किसान का टैटू पूरी दुनिया को दिखाया. जुरेल के सेलिब्रेशन को खासा पसंद किया गया है.
बता दें कि ध्रुव जुरेल के पिता नेम सिंह जुरेल कारगिल युद्ध के वीर योद्धा और भारतीय सेना के पूर्व सैनिक रह चुके हैं. शतक सेलिब्रेशन पर बात करते हुए जुरेल ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि मेरे दादाजी किसान थे और मेरे पिताजी सोल्जर थे. मैं किसान और फौजी परिवार से आता हूं. शायद इसलिए जुरेल ने जय जवान और जय किसान का टैटू अपने बाइसेप्स पर बनवाया है. जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जमाया. इससे पहले जब उन्होंने पहला टेस्ट शतक लगाया था तो आर्मी के स्टाइल में उन्होंने सेल्यूट कर जश्न मनाया था. जुरेल का ये जेस्चर उनकी देशभक्ति की भावना और अन्नदाताओं को समर्पित करता है.
ये भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल के खिलाफ ICC का बड़ा एक्शन
जुरेल ने खेली शानदार शतकीय पारी
नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए जुरेल ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 177 गेंदों में 115 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए. जुरेल अंत तक नाबाद रहे. जुरेल से पहले भारत की ओर से पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 193 गेंदों में 117 रन बनाए थे. वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने भी 108 गेंदों में 50 रनों का योगदान दिया, जबकि ऋषभ पंत ने भी 89 गेंदों में 63 रन बनाए. भारत ने दूसरे दिन 138 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी, जिसके जवाब में श्रीलंका ने 3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 8 रन बनाए हैं. श्रीलंका फिलहाल 495 रनों से पीछे है.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने किया टीम का ऐलान, इब्राहिम जादरान को मिली कप्तानी
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
25 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
45 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines