West Indies vs India 5th T20I: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जा रहा टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला फ्लोरिडा में चल रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले गेंदबाजी कर रही वेस्टइंडीज के आलराउंडर रोस्टन चेज ने तिलक वर्मा का कमाल किया। उन्होंने तिलक वर्मा को फंसाया और अपनी ही गेंद पर अद्भुत कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया। तिलक वर्मा 18 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए हैं।
रोस्टन चेज ने पकड़ा अद्भुत कैच
दरअसल, वेस्टइंडीज के लिए 9वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पांचवी गेंद पर तिलक वर्मा ने सिंगल के लिए ड्राइव लगाई थी, लेकिन बॉल हवा में गई और गेंदबाज रोस्टन चेज ने हवा में उड़ते हुए गेंद पर झपट्टा मारा और असंभव सा कैच पकड़ लिया। तिलक ने 18 बॉल पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के इन 2 गेंदबाजों को घातक मानते हैं रोहित शर्मा, तारीफ में पढ़े कसीदे
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक 10 ओवर का खेल हो चुका है। टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 28 जबकि संजू सैमसन 13 रन पर नाबाद हैं। 10 ओवरों का खेल बाकी है।
सीरीज का लेखा जोखा
अगर सीरीज की बात करें तो 5 मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबरी पर है। शुरुआती 2 मुकाबले मेजबान टीम विंडीज ने जीते थे, जबकि तीसरा-चौथा मैच भारतीय टीम ने जीता और सीरीज में वापसी की थी। अब जो भी आखिरी मुकाबला जीतेगा, सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
22 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
47 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines