---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup 2023: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के इन 2 गेंदबाजों को घातक मानते हैं रोहित शर्मा, तारीफ में पढ़े कसीदे

World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में होना है। इसके लिए टीम इंडिया तैयारियों में जुटी है। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने उन 2 गेंदबाजों के नाम बताए हैं, जो विश्व कप में घातक हो सकते हैं। रोहित शर्मा ने पाकिस्तान टीम के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह […]

---विज्ञापन---

World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में होना है। इसके लिए टीम इंडिया तैयारियों में जुटी है। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने उन 2 गेंदबाजों के नाम बताए हैं, जो विश्व कप में घातक हो सकते हैं। रोहित शर्मा ने पाकिस्तान टीम के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम लिया और दोनों की खास क्वालिटी के बारे में बताया।

अफरीदी या फिर स्टार्क? कौन से सबसे घातक गेंदबाज

आईसीसी के साथ हुए इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने सवाल पूछा गया कि शाहीन अफरीदी और मिचेल स्टार्क में से कौन सबसे घातक गेंदबाज है? इस पर रोहित ने जवाब दिया ‘मिचेल स्टार्क और शाहीन अफरीदी और दोनों गुणवत्ता वाले गेंदबाज हैं। यह दोनों नई गेंद से काफी खतरनाक हैं। दोनों ही बॉल नई गेंद को स्विंग करा सकते हैं और काफी तेज गेंदबाजी कर सकते हैं।’

---विज्ञापन---

शाहीन अफरीदी और मिचेल स्टार्क का क्रिकेट करियर

आपको बता दें कि शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज हैं। वह 36 वनडे मैचों में 70 विकेट ले चुके हैं। 27 टेस्ट की 33 पारियों में उनके नाम 105 विकेट हैं। वहीं 52 टी20 में इस बॉलर ने 64 शिकार किए हैं। उन्हें पहली गेंद से विकेट निकालने वाले गेंदबाज के रूप में पहचाना जाता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम 82 टेस्ट में 333, 110 वनडे में 219 जबकि 58 टी20 में 73 विकेट हैं।

---विज्ञापन---

रोहित पर रहेगा दवाब

दरअसल, विश्व कप की मेजबानी भारत के पास है। टीम इंडिया ने 2013 से ही कोई आईसीसी खिताब नहीं जीता है। इस विश्व कप में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। उनके ऊपर घर में वर्ल्ड कप जीतने का दवाब होगा। टीम इंडिया ने 12 साल पहले इतिहास का दूसरा विश्व कप अपने नाम किया था। एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने फाइलन में श्रीलंका मात देकर खिताब जीता था।

First published on: Aug 13, 2023 07:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola