Rahkeem Cornwall Unique record: क्रिकेट के मैदान पर हर मैच में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं. क्रिकेट के इतिहास में एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जिसे तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के बस में नजर नहीं आ रहा है. एक 140 किलो के बल्लेबाज ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम किया था. वेस्टइंडीज के एक धाकड़ बल्लेबाज ने टी20 मैच में आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया था. इस बल्लेबाज ने 266.23 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया था.
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने खेली ऐतिहासिक पारी
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रहकीम कॉर्नवाल ने टी20 क्रिकेट में कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उनके नाम अब टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. उन्होंने इस पारी में 266.23 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 77 गेंदों में 205 रन बनाए थे. कॉर्नवाल का वजन 140 किलो है और वो 6 फुट की लंबाई वाले क्रिकेटर हैं. उनकी फिटनेस के देख कोई यकीन नहीं कर पाएगी कि वो इतनी घातक बल्लेबाजी कर सकते हैं लेकिन उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर ये कमाल कर दिखाया था.
कब बनाया था ये अनोखा रिकॉर्ड?
रहकीम कॉर्नवाल ने साल 2022 में अमेरिका में अटलांटा ओपन टी20 लीग में ये इतिहास रचने का काम किया था. इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुका कोई भी खिलाड़ी ये रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाया है. इस पारी के बाद कॉर्नवाल पूरी दुनिया में मशहूर हो गए थे. उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 20 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 326 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इस टूर्नामेंट में वो अटलांटा फायर की तरफ से खेल रहे थे और टीम ने 172 रनों से मैच में जीत हासिल की थी.
कॉर्नवाल का इंटरनेशनल करियर
रहकीम कॉर्नवाल वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने टीम के लिए 10 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 17 पारियों में 261 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 18.64 का रहा है. साथ ही उन्होंने अपने करियर में 2 शानदार अर्धशतक भी जड़े हैं.
ये भी पढ़िए-IPL 2026: CSK ने लखनऊ को रौंद रचा इतिहास, 8 साल के बाद किया ऐसा अद्भुत रन चेज
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
47 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
58 mins agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
58 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines