Four West Indies Cricketers Retirement: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की संयुक्त मेजबानी में जहां 1 जून 2024 से पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है। वहीं क्रिकेट वेस्टइंडीज को एक चौंकाने वाली खबर मिली है। टीम के चार वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ियों ने एकसाथ संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। हालांकि यह विंडीज की महिला क्रिकेट टीम की क्रिकेटर हैं।
यह चारों प्लेयर टी20 वर्ल्ड कप 2016 की विश्व विजेता टीम का हिस्सा थीं। इस बात की जानकारी चारों ने 18 जनवरी गुरुवार को ही बोर्ड को दे दी थी। पर आईसीसी द्वारा शुक्रवार को इसका अपडेट दिया गया है।
कौन हैं वो चार खिलाड़ी?
यह चारों खिलाड़ी विंडीज की 2016 में टी20 वर्ल्ड कप विजेता महिला टीम का हिस्सा रही थीं। इनके नाम हैं अनीशा मोहम्मद (Anisa Mohammed), शकीरा सलमान (Shakera Selman), काइसिया नाइट (Kycia Knight), काइशोना नाइट (Kyshona Knight)।
- अनीशा मोहम्मद
मोहम्मद ने अपने 20 साल के करियर को विराम दिया। वह दुनिया की इकलौती महिला या पुरुष क्रिकेटर थीं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेटों का आंकड़ा छुआ था। उन्होंने 15 साल की उम्र में ही अपना करियर शुरू कर दिया था। वह वेस्टइंडीज के लिए कुल 141 वनडे और 117 टी20 इंटरनेशनल खेलीं। वह पांच वनडे और सात टी20 वर्ल्ड कप टीम के लिए खेलीं।
- शकीरा सलमान
शकीरा वेस्टइंडीज की राइट ऑर्म पेसर थीं। उन्होंने 2008 में महिला क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 196 इंटरनेशनल (वनडे व टी20) मैचों में कुल 133 विकेट झटके। उन्होंने अपने 16 साल के करियर में कई बार टीम को अहम जीत दिलाईं। उन्होंने सभी साथी खिलाड़ियों, दोस्तों, परिजनों और मेडिकल टीम का धन्यवाद अदा किया।
- काइसिया नाइट और काइशोना नाइट
यह दोनों ही जुड़वा बहनें हैं। काइसिया ने वेस्टइंडीज के लिए शॉर्टर फॉर्मेट में 157 मैच खेले और कुल 2128 रन उनके बल्ले से निकले। वह एक विकेटकीपर भी थीं, उन्होंने एक महिला टी20 पारी में सबसे ज्यादा 5 शिकार, एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा 4-4 स्टंपिंक और कैच का भी रिकॉर्ड बनाया। वहीं बाएं हाथ की बैटर काइशोना की बात करें तो उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 106 मैचों में कुल 1397 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें- IPL 2024 के बीच होगा भारत के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का ऐलान, ICC की डेडलाइन से तारीख तय!
यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे दोनों खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप! भारतीय दिग्गज ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines