हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया 'मास्टर प्लान', चौथे टी-20 से पहले दिया बड़ा बयान

IND vs WI 4th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा मैच हैदराबाद में 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस मैच से पहले वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने भारत को हराने का प्लान तैयार किया है.

विज्ञापन
Daren Sammy/ Image Source: ANI

IND vs WI 4th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज जारी है. अब तक भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है और सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाए हुए है. भारत ने पहला और तीसरा मैच अपने नाम किया था, जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने बाजी मारी थी. हैदराबाद में चौथा मैच खेला जाना है. वेस्टइंडीज की निगाहें अब चौथे मैच पर टिकी हुई हैं. लेकिन इससे पहले वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने बयान दिया है और भारत को हराने का प्लान भी तैयार किया है.

कोच ने क्या कहा?

चौथे टी-20 मैच से पहले डैरेन सैमी प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने. उन्होंने कहा कि हम पावर प्ले में पिछड़ रहे हैं. इसी वजह से हम सीरीज में पीछे हैं. हम भी भारत की तरह इस सीरीज में 2-1 से आगे हो सकते थे. हमारे लिए पावरप्ले को नियंत्रित करना ही अहम है. अब तक खेले गए 3 मैच में हमें वापसी करने के लिए संघर्ष करना पड़ा है. इसी क्षेत्र में हमें सुधार करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को भारत में हराने के लिए आपको बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. जब आपको बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच मिलती है तब ऐसा लगता है कि आप मुकाबले में बने हुए हैं. दो बड़े ओवर आपकी मैच में वापसी करा सकते हैं. हमने देखा है कि अगर आप प्लान पर खरे उतरते हैं तो आप मैच में बने रह सकते हैं. हम सभी जानते हैं कि भारत में 200 रन बनाना आम बात है. ऐसे में हमें भारतीय टीम को 250 तक पहुंचने से रोकना होगा.

विज्ञापन

शाई होप की हुई तारीफ

शाई होप ने भारत के खिलाफ पहले और दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहले मैच में अर्धशतक जमाया था, जबकि रांची में खेले गए दूसरे मैच में उन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेलकर वेस्टइंडीज की जीत में अहम रोल प्ले किया था.

अब सैमी ने भी होप की तारीफ की है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी केवल होप पर ही निर्भर नहीं है. उन्होंने कहा कि जब होप क्रीज पर होते हैं तो वह मिडिल ऑर्डर में स्थिरता लेकर आते हैं. दबाव में हमारे कुछ खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है. लेकिन मैच जीतने की वजह केवल शाई होप नहीं हैं, टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान दिया है. बता दें कि वेस्टइंडीज को चौथे मैच में होप के अलावा कई स्टार खिलाड़ियों से उम्मीदें हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola