T20 WC 2026: वेस्टइंडीज की टीम टी20 विश्व कप 2026 में कमाल की फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने टूर्नामेंट की लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसी के साथ वेस्टइंडीज इस एडिशन में सुपर 8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. अभी तक किसी और टीम ने ये मुकाम हासिल नहीं किया है. नेपाल के खिलाफ मैच में टीम ने एकतरफा 9 विकेट से जीत हासिल करते हुए अगले राउंड में प्रवेश किया. ग्रुप सी में अब इंग्लैंड की टीम के ऊपर काफी दबाव आ चुका है क्योंकि टीम को अपने आखिरी मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी.
नेपाल को आसानी से हराया
वेस्टइंडीज की टीम ने नेपाल के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए मैच अपने नाम किया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी नेपाल की टीम 20 ओवरों में महज 133 रन ही बना पाई. वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में महज 27 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाए. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया है. इससे पहले नेपाल टूर्नामेंट में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड को हरा चुकी है.
नेपाल की अगले राउंड की उम्मीद हुई खत्म
नेपाल ने अपने पहले मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को लगभग हरा ही दिया था लेकिन अंतिम ओवर में टीम चूक गई. इसके बाद खेले गए दोनों ही मैचों में टीम अच्छा खेल नहीं दिखा पाई, जिसके चलते 3 मैचों में हार के साथ अब टीम का अगले राउंड में जाने का सपना टूट चुका है. टीम ग्रुप सी के पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है और वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार ने टीम को सुपर 8 की रेस से बाहर कर दिया है.
ये भी पढ़िए- IND WA vs PAK WA: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, राइजिंग स्टार्स के सामने धराशाई हुआ पाक
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
21 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान
23 mins agoबेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों का बोलबाला?
32 mins agoरणजी ट्रॉफी में उतरेंगे शुभमन गिल, जानें कब और किस टीम से होगा मुकाबला
1 hr agoआखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
1 hr agoIPL 2027 से कट सकता है इन 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पत्ता
1 hr agoरायपुर में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ी?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया 5वें T20 मुकाबले में दर्ज कर सकती है बड़ी जीत
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर आसान नहीं होगी टीम इंडिया की राह, संजय बांगर ने चेताया
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines