बाज की तरह उड़कर लगाई डाइव, लेकिन थर्ड अंपायर ने दिया रन आउट का इशारा, वीडियो देख आएगी धोनी की याद

Danielle Gibson Run Out in WBBL: कोई बल्लेबाज खुद को रन आउट से बचाने की पुरजोर कोशिश करता है, लेकिन वो हमेशा कामयाब नहीं होता. ऐसा ही कुछ हुए वूमेन बिग बैश लीग में जब एक बैटर ने जबरदस्त छलांग लगाई, लेकिन खुद को सेव करने में नाकाम रही.

Chloe Ainsworth Run Out in WBBL

Chloe Ainsworth Run Out in WBBL

Danielle Gibson Run Out in WBBL: भले ही भारत में हर किसी का फोकस टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच हो रहे टी-20 इंटरनेशनल सीरीज की तरफ है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हो रही वूमेन बिग बैश लीग में फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. कई विजुअल तो आपको इंटरनेशनल गेम्स जैसी एक्साइटमेंट पेश कर रहे हैं. ऐसा ही कुछ देखने को मिला पर्थ स्कॉर्चर्स वूमेन (Perth Scorchers Women) और मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars Women) के मैच में, जब एक रन आउट की अपील ने स्टेडियम में मौजूद हर किसी की धड़कन को रोक दिया था.

विज्ञापन

देखने को मिला शानदार रन आउट

पर्थ स्कॉर्चर्स की तरफ से बॉलर एमी एडगर (Amy Edgar) जब 16वें ओवर की 5वीं गेंद फेंकी तब 47 रन पर खेल रहीं मेग लैनिंग (Meg Lanning) शॉट मारने के बाद रन के लिए भागीं, दूसरे छोर पर मौजूद उनकी साथी डेनिएल गिब्सन (Danielle Gibson) जब तीसरे रन के लिए भागीं, तब बाउंड्री पर मौजूद फील्डर क्लोई एंसवर्थ (Chloe Ainsworth) ने विकेट के पास गेंद फेंकी. तब विकेटकीपर बेथ मूनी (Beth Mooney) ने स्टंप से गेंद को छुआ दिया.

विज्ञापन

डेनिएल गिब्सन खुद को रन आउट होने से बचाने के लिए जबरदस्त छलांग लगाई. फील्डर्स ने आउट की अपील की. फिर थर्ड अंपायर ने स्लो मोशन में चेक करने के बाद गिब्सन को आउट करार दे दिया. गिब्सन चाहती थीं कि इस 3 रन के साथ मेग लैनिंग की हाफ सेंचुरी पूरी हो जाए, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही.

मेग लैनिंग की 50 नहीं हुई पूरी

स्टार बल्लेबाज मेग लैनिंग (Meg Lanning) इस मैच में अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाईं और अगले ही ओवर में क्लोई एंसवर्थ (Chloe Ainsworth) की पहली ही गेंद पर स्टंप के पीछे कैच आउट हो गईं. वो 49 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं. पर्थ स्कॉर्चर्स की विकेटकीपर बेथ मूनी (Beth Mooney) ने जैसे कैच पकड़ा उनकी पूरी टीम जश्न में डूब गई.

विज्ञापन

धोनी के रन आउट की आई याद

डेनिएल गिब्सन के इस रन आउट ने धोनी के डिसमिसल की याद ताजा कर दी. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का सेमीफाइनल मैच भारतीय फैंस के लिए एक दर्दनाक याद है. 240 रनों का पीछा करते हुए, भारत ने शुरुआती झटकों के बाद एमएस धोनी (50) और रवींद्र जडेजा (77) की साझेदारी से मैच में वापसी की थी. पारी के 49वें ओवर में, जब भारत को 9 गेंदों पर 25 रन चाहिए थे, धोनी ने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर 2 रन लेने की कोशिश की.

विज्ञापन

दूसरा रन पूरा करते वक्त, मार्टिन गप्टिल ने डीप स्क्वॉयर लेग से एक शानदार थ्रो फेंका, जो सीधा स्टंप्स पर लगा. धोनी क्रीज से कुछ ही इंच दूर रह गए और रन आउट हो गए. इस बदकिस्मत डिसमिसल ने भारत की जीत की आखिरी उम्मीद तोड़ दी, और भारतीय टीम 18 रन से मैच हार गई. ये पल करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक दिल तोड़ने वाला पल था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ