बाबर आजम नहीं, ये भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान में हुआ सबसे ज्यादा सर्च, इंडिया में वैभव सूर्यवंशी का दिखा जलवा 

Tops Most Searched Cricketers List: पाकिस्तान क्रिकेट के मौजूदा समय में सबसे बड़ा सुपरस्टार बाबर आजम है. अब साल 2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर की लिस्ट आई है. जिसमें टॉप 5 में भी बाबर का नाम नहीं नजर आ रहा है. वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर टीम इंडिया का स्टार नजर आ रहा है. इस खिलाड़ी के नाम की चर्चा पूरे पाकिस्तान में इस साल रही है.

Team India Playing 11

Team India Playing 11

Tops Most Searched Cricketers List: भारत और पाकिस्तान के साल 2025 में रिश्ते बहुत ज्यादा खराब हुए हैं. जिसका असर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिला है. इन दोनों टीमों के बीच इस साल 4 मैच खेले गए हैं. जहां पर भारतीय टीम का दबदबा रहा है. जिसके कारण ही इस साल पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला क्रिकेटर भी भारतीय है. पाकिस्तानी सुपरस्टार बाबर आजम का नाम कहीं टॉप 5 में भी नहीं नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

पाकिस्तान में इस भारतीय के नाम की हुई है चर्चा 

गूगल में इस साल सबसे ज्यादा पाकिस्तानियों ने एक भारतीय खिलाड़ी के बारे में सर्च किया है. वो खिलाड़ी युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे हैं. एशिया कप 2025 के दौरान अभिषेक ने पाकिस्तान को 2 मैचों में अपने दम पर ही हरा दिया था. जिसके कारण ही पाकिस्तान में उनके नाम की जमकर चर्चा हुई. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हसन नवाज नजर आ रहे हैं. वहीं तीसरे स्थान पर इरफान खान नियाजी का नाम रहा है. चौथे नंबर पर साहिबजादा फरहान का नाम नजर आ रहा है. वहीं पांचवें नंबर पर मोहम्मद अब्बास का नाम है. अभिषेक शर्मा ने लीग स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ 13 गेंदों में 31 रन बनाए थे. वहीं सुपर 4 राउंड में उन्होंने 39 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली थी.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: संजू सैमसन या शुभमन गिल कौन होगा अभिषेक शर्मा का जोड़ीदार? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया जवाब

भारत में वैभव सूर्यवंशी का रहा है जलवा 

बात अगर भारत में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले खिलाड़ी की करें तो पहले नंबर पर वैभव सूर्यवंशी का नाम नजर आता है. वैभव ने 13 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया था. जिसके बाद उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार शतक भी जड़ा था. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रियांश आर्या तो वहीं तीसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा का नाम नजर आता है. वहीं चौथे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के युवा स्टार शेख रशीद का नाम नजर आ रहा है. वहीं लिस्ट में 5वें नंबर पर जेमिमा रोड्रिग्स का नाम नजर आ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ