New Zealand vs Bangladesh 1st ODI: इन दिनों न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मैच आज खेला गया। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 44 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 री बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग छाए रहे।
पहले अपनी शानदार बल्लेबाजी से उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया और फिर मैदान पर अपनी कमाल की फील्डिंग से सभी को चौंका दिया। बाउंड्री के नजदीक विल यंग ने ऐसा शानदार कैच पकड़ा की हर को हैरान हो गया। जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रही है।
ये भी पढ़ें:- ‘हार्दिक पांड्या कप्तानी के लिए ‘Finished Product’ नहीं…,’ पूर्व क्रिकेटर ने MI के नए कैप्टन पर उठाए सवाल
हवा में छलांग लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच
जब बांग्लादेश के शोरिफुल इस्लाम बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने डीप मिड विकेट की तरफ हवा में शॉट खेला। वहां मौजूद विल यंग ने गेंद को देखकर छलांग लगाई और एक हाथ से कैच को लपक लिया। कैच पकड़ने के साथ विल यंग ने गिरकर खुदको संभाला और बाउंड्री लाइन से खुदको टच होने से भी बचाया। कैच लेने के बाद विल यंग बिल्कुल बाउंड्री के पास ही गिरे थे। उनकी ऐसी खतरनाक फील्डिंग देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए।
मैच में विल यंग ने खेली शतकीय पारी
बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए विल यंग ने पहले वनडे में शतक लगाया। इस मैच में विल यंग ने 84 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान विल ने 14 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत विल यंग को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। बारिश से प्रभावित इस मैच को जीतने के लिए बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य था।
जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 200 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एडम मिलने, ईश सोढ़ी और जोश क्लार्कसन ने 2-2-2 विकेट अपने नाम किए। इस मैच को जीतकर अब न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
20 mins agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
27 mins agoछोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं गिल की सांसें? जीत के बाद किया खुलासा
36 mins agoप्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
1 hr agoहार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
1 hr agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
1 hr agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
2 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
2 hrs agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines