MS Dhoni Video: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2023 के दौरान पहाड़ों पर परिवार के साथ छुट्टी मनाते हुए दिखाई दिए। वैसे तो धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते है लेकिन अक्सर उनके वीडियोज सामने आते रहते हैं।
हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने उत्तराखंड गए थे, जहां से लगातार उनकी तस्वीरे और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आते रहे। धोनी अक्सर अपनी प्राइवेसी का काफी ध्यान रखते है ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे धोनी कुछ लोगों के साथ दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या केएल राहुल की RCB में होगी वापसी? सोशल मीडिया पर उठी मांग
धोनी बोले मोबाइल नीचे करो
सोशल मीडिया पर वायर हो रहे वीडियो में धोनी कुछ लोगों के साथ दिख रहे है। जहां एक व्यक्ति धोनी की वीडियो बनाता रहता है तभी धोनी की नजर उस व्यक्ति पर पडती है। जिसके बाद धोनी उस व्यक्ति को बोलते है ‘मोबाइल नीचे करो’, अक्सर देखा गया है कि धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस बैताब रहते है हर कोई धोनी की वीडियो और तस्वीरों को अपने मोबाइल में कैद करना चाहता है। लेकिन धोनी अपनी प्राइवेसी को लेकर हमेशा से ही काफी सख्त रहते है।
जहां एक तरफ ज्यादातर क्रिकेटर सोशल मीडिया पर अपनी पल-पल की अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते है तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी खुद को सोशल मीडिया से दूर रखते है। कभी-कभी उनकी पत्नी साक्षी जरुर धोनी की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर देती है। साल 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान खुद धोनी ने इस बात को कबूला था कि वो सोशल मीडिया से दूर ही रहना पसंद करते है।
साल 2020 में ले चुके है इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास
साल 2019 वनडे विश्व में भारत की सेमीफाइनल में हार के बाद से धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरियां बना ली थी। साल 2020 में धोनी ने आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्याल का ऐलान कर दिया था। हालांकि धोनी अभी आईपीएल में खेलते हुए नजर आते है। आईपीएल 2023 में धोनी ने अपनी कप्तानी में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाया था। वहीं धोनी अब आईपीएल 2024 में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines