Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Vitality Blast T20: क्रिकेट में कई बार फील्डर्स द्वारा ऐसे असंभव कैच पकड़े जाते हैं जिसे देखकर आंखों पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक कैच देखने को मिला इंग्लैंड की T20 लीग Vitality Blast में, जो अब इंटरनेट की दुनिया में धूम मचा रहा है। कई लोग तो इस कैच को क्रिकेट इतिहास का ‘बेस्ट कैच’ और ‘ग्रेटेस्ट कैच ऑफ द ऑल टाइम’ बता रहे हैं।
दरअसल गुरुवार को वाइटैलिटी ब्लास्ट में ससेक्स और हैम्पशायर के बीच मैच खेला गया। इसमें स्कॉटलैंड के क्रिकेटर ब्रैड करी ने क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कैच में से एक पकड़ा। करी ने बाउंड्री रोप के पास अपने शानदार क्षेत्ररक्षण के प्रयास से क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया ।उन्होंने हवा में कूदने से पहले अच्छी खासे मैदान को भी कवर किया और गेंद लपक ली।
ये भी पढ़ेंः Ashes 2023: मोईन अली पर भी चढ़ा ‘BazBall’ का रंग, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर कूटा, देखें वीडियो
यह मैच का 19वां ओवर था और बेनी हॉवेल और क्रिस वुड के साथ हैम्पशायर 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत की ओर बढ़ रहा था। 11 गेंदों में 23 रनों की आवश्यकता थी। ऐसे में टाइमल मिल्स ने हॉवेल के स्लॉट में एक गेंद फेंकी, जिसे उन्होंने मिड-विकेट की ओर भेज दिया। उन्हें लग रहा था कि आसानी से बाउंड्री हो जाएगी।
लेकिन वहां पर करी टूर्नामेंट के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने के लिए मौजूद थे। वह अपनी बाईं ओर दौड़े और हवा में एक हाथ से कैच लपकने से पहले लंबी दूरी तय की। इस असंभव से कैच को देखकर हैम्पशायर का बल्लेबाज बिल्कुल स्तब्ध रह गया और करी के साथी खिलाड़ी भी उसे बधाई देने के लिए उसकी ओर दौड़ पड़े।
STOP WHAT YOU ARE DOING
BRAD CURRIE HAS JUST TAKEN THE BEST CATCH OF ALL TIME 🤯#Blast23 pic.twitter.com/9tQTYmWxWI
— Vitality Blast (@VitalityBlast) June 16, 2023
करी के इस कैच पर दिनेश कार्तिक और बेन स्टोक्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी।अनुभवी भारतीय विकेटकीपर ने ट्वीट किया, “अब तक के सबसे महान कैचों में से एक है। गोता लगाने से पहले वह कितनी दूरी तय करता है..फेहउउउउ।”जबकि, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान की एक शब्द की प्रतिक्रिया थी, “फिल्थ”।
Has to be one of the greatest catches ever
The distance he covers before diving ..phewwwww 🤯🤯 https://t.co/IhOn5ecRzx
— DK (@DineshKarthik) June 17, 2023
Filth 🤯🤯 https://t.co/wUyMBPyCIw
— Ben Stokes (@benstokes38) June 16, 2023
करी के कैच ने ससेक्स को हैम्पशायर पर 6 रन की महत्वपूर्ण जीत दिलाई। स्कॉटिश क्रिकेटर ने गेंद से भी चमक बिखेरी और अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 27 रन देकर तीन विकेट लिए।
इस जीत के बावजूद ससेक्स नौ मैचों में तीन जीत के साथ टी20 ब्लास्ट के साउथ ग्रुप में 8वें स्थान पर है। जबकि हैम्पशायर चौथे स्थान पर है। उसने शुक्रवार को हार के बाद तीसरे स्थान पर जाने का मौका गंवा दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।