नई दिल्ली: यूरोपियन क्रिकेट लीग में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इस मुकाबलों में अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी तो देखने को मिल ही रही है साथ ही फील्डिंग का भी नजारा देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट भले ही छोटे स्तर का हो लेकिन इसमें खेल रहे खिलाड़ियों की स्किल शानदार है। वे कई बेहतरीन कैच पकड़ रहे हैं।
ऐसे ही एक बेहतरीन कैच का नजारा लिमासोल जाल्मी और एवरेस्ट के बीच खेले गए मैच में देखने को मिला। इस मैच में अर्जुन शाही नाम के फील्डर ने एक अविश्वस्नीय कैच लपका और सभी को हैरान कर दिया। इसे देखकर बल्लेबाज भी एक पल के लिए विश्वास नहीं कर पाया।
और पढ़िए – रिपोर्ट में दावा: गर्लफ्रेंड जॉर्जीना से अलग होने जा रहे हैं रोनाल्डो, नहीं करेंगे शादी
उमर शाह ने मारा शॉट, अर्जुन ने पकड़ा कैच
दरअसल मैच में लिमासोल जाल्मी बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की तरफ से ओपनर्स ने 3 ओवर तक कोई विकेट नहीं गंवाया। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर उमर शाह ने साइड हटकर एक शानदार शॉट खेला। गेंद बाउंड्री के पार जा ही रही थी कि अचानक अर्जुन शाही दौड़ते हुए आए और तेज रफ्तार में जंप मारकर गेंद को एक हाथ से लपक लिया। इस बेहतरीन कैच के बाद वे मैदान पर लेट गए। वहीं उनकी टीम के खिलाड़ी दौड़ते हुए बधाई देने के लिए आए।
और पढ़िए – ‘मेरे को ये बल्ला देगा क्या?’ सचिन तेंदुलकर ने सादे बल्ले से ठोक डाले थे 5 शतक, प्रवीण आमरे ने किया खुलासा
मैच का लेखा-जोखा
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लिमासोल जाल्मी की टीम ने जावेद अली शाह की शानदार पारी के चलते 10 ओवर में ही 139 रन बना लिए। वहीं इसके जवाब में उतरी एवरेस्ट की टीम 10 ओवर में मात्र 102 रन ही बना सकी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
16 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
34 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines