ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों का रौद्र रूप देखने को मिल रहा हैं। टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों की तिगड़ी का डंका दुनियाभर में बज रहा हैं। यहां तक की अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स भी भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों का लोहा मानने लगे हैं।
खासकर जबसे टीम इंडिया ने श्रीलंका को महज 55 रनों पर ढेर किया है तबसे विपक्षी टीमों में तेज गेंदबाजों का खौफ देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पाक टीम के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों को लेकर एक अजीब दावा किया है। जिसके बाद अब उनकी ही टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम ने उनको जमकर लताड़ा है।
हसन रजा के अजीब बयान पर वसीम अकरम की प्रतिक्रिया
बीते दिनों पाक टीम के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा ने एक पाकिस्तानी टीवी शो के दौरान अजीब दावा करते हुए कहा था कि, आईसीसी और बीसीसीआई विशेष गेंद देकर भारतीय टीम का पक्ष ले रहे हैं और उन्होंने इस मामले पर गौर करने का आग्रह किया। वहीं उनके इस बयान पर वसीम अकरम ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, हसन रजा खुद को शर्मसार करने के चक्कर में पूरे देश को अपमानित न करें।
ये भी पढ़ें:- AUS vs ENG: इंग्लैंड बिगाड़ सकता है ऑस्ट्रेलिया का समीकरण, सेमीफाइनल से पहले अहम मुकाबला
आगे अकरम ने बताया कि, “यह बहुत साधारण सी बात है। टॉस के बाद अंपायर 12 गेंदों से भरा बॉक्स लेकर उस टीम के पास जाता है जो पहले गेंदबाजी कर रही है। वहां चार अंपायर और रेफरी और कुछ अन्य लोग होते है। पहले गेंदबाजी करने वाली टीम एक गेंद को अपने पहले विकल्प के रूप में और दूसरे को दूसरे विकल्प के रूप में चुनती है। जिसके बाद चुनी हुई दोनों गेंदों को अंपायर अपने पास रखते हैं ताकि अगर पहली गेंद खराब हो जाए, तो दूसरा विकल्प वहीं रहे।
अकरम ने भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि, भारत के तेज गेंदबाजों ने अब तक जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं। पिछले कुछ दिनों से खासकर हमारे देश में यह बहस चल रही है कि कोई भी गेंदबाज इस तरह स्विंग नहीं करा पाता। लेकिन यह क्यों नहीं सोचते कि इन भारतीय गेंदबाजों ने शायद कुछ और सीखा है और शायद वे अभी दूसरों की तुलना में बेहतर हैं।”
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
1 min agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines