Wasim Akram Save Babar Azam: पाकिस्तान के सेमीफाइनल से बाहर होने के साथ ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। पाकिस्तान के कई बड़े दिग्गज खिलाड़ी इस हार के लिए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। दिग्गजों के कहना है कि बाबर आजम की खराब कप्तानी और प्रदर्शन के कारण ही पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुआ है। इस कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम बाबर आजम के बचाव में आए हैं। वसीम ने साफ कहा है कि पाकिस्तान की हार के लिए अकेले बाबर आजम को बली का बकरा नहीं बनाया जा सकता है, इसके पीछे किसी और का हाथ है।
गलती पूरी सिस्टम की है- अकरम
वसीम अकरम ने बाबर आजम के बचाव में कहा कि मैं मानता हूं कि बाबर की कप्तानी में कमियां है, लेकिन इसका मलतब यह नहीं है कि उन्हें ही बली का बकरा बनाकर हार का भंडा उसी पर फोड़ दिया जाए। मैदान पर अकेले कप्तान नहीं खेलता है, पूरी टीम खेलती है। वसीम ने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसी टीम हो गई है, जिसके खिलाड़ियों को ये तक पता नहीं है कि उनका कोच कौन है। गलती सिर्फ बाबर आजम की नहीं है, गलती पूरी सिस्टम की है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: बाहर जाते-जाते शाहीन अफरीदी ने भारत को दे दिया झटका, मोहम्मद शमी के लिए आई बुरी खबर
कहना आसान होता है- अकरम
अकरम ने कहा कि बाबर एक स्टार खिलाड़ी हैं। जब वह रन बनाते हैं, तो पूरा देश खुश और गौरवान्वित हो जाता है। लेकिन कप्तानी ने बाबर के प्रदर्शन पर दबाव बना दिया है। विश्व कप और एशिया कप दोनों में वह वास्तव में तनावग्रस्त दिख रहे थे। इसलिए उसे यह सीखने की जरूरत है कि दबाव को कैसे संभालना है और केवल एक बल्लेबाज के रूप में सोचना है और जब वह क्रीज पर है तो रन कैसे बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी बात कहना जितना आसान होता है, करना उतना आसान नहीं होता है।
ये भी पढ़ें;- IND vs NZ: ICC का नियम भारत के लिए तोहफा, ‘अगर…’ तो सीधे Final में पहुंचेगी Team India
उम्मीद पर खड़े नहीं उतरे बाबर- मिस्बाह
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक, जो कि पैनल के हिस्सा थे, उन्होंने भी अकरम से सहमति जताई है। उन्होंने सहमति जताते हुए कहा कि जब पूरी गेंदबाजी इकाई और मध्य क्रम के बल्लेबाज प्रदर्शन करने में विफल रहे, तो विश्व कप में इस खराब प्रदर्शन के लिए अकेले बाबर को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। हालांकि, हमें उम्मीद थी कि बाबर सबसे अधिक रन बनाने के मामले में शीर्ष तीन में शामिल रहेगा, लेकिन वह विफल रहे।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
5 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
5 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
6 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
7 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
8 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
8 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
8 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines