ODI World Cup 2023: भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन किया जाना है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस विश्वकप से पहले ही भारतीय टीम घरेलु पिच और मैदान के चलते जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। लेकिन दूसरी टीमों को भी कम नहीं आंका जा सकता है।
भारत के अलावा पाकिस्तान की टीम भी इन दिनों शानदार प्रदर्शन कर रही है। पाकिस्तान सब कांटिनेंट का ही हिस्सा है ऐसे में उसे भी यहां पर बढ़त है। पाकिस्तान की टीम का फिलहाल भारत आना तय नहीं हैं लेकिन इससे पहले ही वहां के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम ने टीम की जीत को लेकर बड़ी भविष्वाणी कर दी है।
और पढ़िए –IPL History: आईपीएल के वो पांच दिग्गज, जो आते ही छा गए थे, लेकिन फिर हो गए गायब, अब कहा हैं ?
क्या पाकिस्तान जीतेगा वनडे वर्ल्ड कप 2023?
पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम का कहना है कि भारत भले ही प्रबल दावेदारों में शामिल हो लेकिन पाकिस्तान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि ”दोनों शानदार टीमें (भारत और पाकिस्तान) हैं। हमारा कप्तान एक ग्रेट प्लयेर है और हमारे पास वो गेंदबाजी लाइनअप है, जिसका शुमार दुनिया के बेस्ट बॉलिंग लाइनअप में होता है।”
और पढ़िए –IPL History: आईपीएल में किन खिलाड़ियों ने जड़े हैं सबसे तेजी से शतक, यहां देखें टॉप 10 लिस्ट
वहीं उन्होंने आगे टीम के धाकड़ गेंदबाज शाहीन अफरीदी की भी तारीफ की और कहा कि – ‘शाहीन अफरीदी इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दूसरी बार पीएसएल में अपनी टीम को जीत दिलाई है। उनमें एक ऑलराउंडर के रूप में बहुत सुधार हो रहा है। उनके अलावा टीम में हारिस रऊफ और नसीम शाह हैं। मोहम्मद हसनैन हैं। इहसानुल्लाह एक अच्छे युवा तेज गेंदबाज है। मुझे लगता है कि विश्व कप भारत में हो रहा है तो यह मजबूत बॉलिंग अटैक वाली टीम है जो सफल रहेगी, क्योंकि पिचें बल्लेबाजों के अनुकूल होंगी।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines