वसीम अकरम अपने ही लोगों पर भड़के, बताया गंवार, मामला जान आप भी कहेंगे क्या है यार

Wasim Akram Angry at Pakistani Fan: वसीम अकरम ने एक पाकिस्तानी फैन को काफी भला बुरा कहा है। इस दौरान उन्होंने उसे असभ्य भी करार दिया है।

Wasim Akram Pakistan Cricket Team Idiot

वसीम अकरम। (Social Media)

Wasim Akram Angry at Pakistani Fan: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम के बारे में कौन नहीं जानता है। उनकी लहराती गेंदबाजी की पूरी दुनिया दीवानी थी। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह अक्सर कमेंट्री बॉक्स में अब अपनी आवाज से समां बांधते हुए नजर आते हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर उन्हें युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां सिखाते हुए भी देखा जाता है। इसके अलावा अगर कोई खराब शॉट खेलकर या गलतियां करता है तो भी उन्हें उसे कोसते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

इस बार वह खुद एक फैन का शिकार हो गए हैं। हालांकि, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने इस असभ्य फैन को अच्छी तरह से सबक सिखाया है। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसपर उनके चाहने वालों ने अपना जमकर प्यार लुटाया। कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने इस दौरान उनको नीचा दिखाने की भी कोशिश की।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसी कड़ी में एक फैन ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बगल के बाल काट ले।’ इसके साथ ही फैन ने कुछ इमोजी भी लगाए। यही बात अकरम को नागवार गुजर गई।

उन्होंने फैंस के इस कमेंट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘दुनिया चांद पर पहुंच गई है, लेकिन मेरे देश के कुछ मूर्ख लोग आर्मपिट हेयर की बात कर रहे हैं। यह चीज हमें दर्शाती है कि हम अब कहां हैं और हमारी संस्कृति कितनी खराब है। सच में अविश्वसनीय।’

विज्ञापन

कैसा रहा वसीम अकरम का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर?

वसीम अकरम अपने क्रिकेट करियर के दौरान पाकिस्तान के लिए कुल 460 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने में कामयाब रहे। इस दौरान उनको 532 पारियों में 916 सफलता हाथ लगी। अकरम के नाम टेस्ट क्रिकेट की 181 पारियों में 23.62 की औसत से 414 और वनडे की 351 पारियों में 23.53 की औसत से 502 सफलता दर्ज है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ