IPL 2024 Auction: सभी टीमों ने कमर कस ली है। आईपीएल 2024 की नीलामी प्रक्रिया कल (19 दिसंबर) दुबई में पूरी होने वाली है। ऑक्शन लिस्ट में इस बार कई बड़े नाम दिखाई दे रहे हैं। नीलामी से पूर्व सभी टीमों ने अपने बेड़े को मजबूत करने के लिए कई खिलाड़ियों को रिलीज भी किया है। ऐसे में सभी टीमों के पास पर्स में भी खूब पैसे हैं। उम्मीद जताई जा रही है इस बार कुछ खिलाड़ियों के ऊपर जमकर धनवर्षा देखने को मिल सकती है। ऑक्शन से पूर्व बात करें ऐसे तीन विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जिनपर जमकर पैसे की बारिस हो सकती है, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
मिचेल स्टार्क:
आईपीएल 2024 में ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं। स्टार्क ने पिछले कुछ सीजन से प्रतिष्ठित लीग से दुरी बनाई हुई थी, लेकिन इस बार उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए आईपीएल में शिरकत करने का फैसला लिया है।
यह ही पढ़ें- बुरे दौर में ‘हिटमैन’ को मिला चहल का साथ! युजवेंद्र ने एक्स अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर बदली
स्टार्क के प्रदर्शन से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कल उनके ऊपर जमकर धनवर्षा हो सकती है। स्टार्क ने आईपीएल में अबतक कुल 27 मैच खेले हैं। इस बीच उनको 26 पारियों में 20.38 की औसत से 34 सफलता हाथ लगी है।
रचिन रविंद्र:
वर्ल्ड कप में उम्दा प्रदर्शन की बदौलत सबके दिलों में उतरने वाले युवा कीवी ऑलराउंडर रचिन रविंद्र के खेल का हर कोई फैन हो गया है। वह बल्लेबाजी के साथ-साथ मैदान में गेंदबाजी से भी जलवा बिखेरने का हुनर रखते हैं। रचिन को सबसे खास जो बात बनाती है, वह है भारतीय परिस्थिति में उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन। ऊपरी क्रम के वह बेहद खतरनाक बल्लेबाज हैं। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार सभी टीमों के बीच उन्हें अपने पाले में शामिल करने के लिए होड़ मच सकती है।
वानिंदु हसरंगा:
भारतीय परिस्थिति में स्पिनरों का हमेशा से ही जलवा रहा है। श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा मौजूदा समय में सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक हैं। आरसीबी के लिए उन्होंने उम्दा गेंदबाजी करते हुए खुद को प्रूव किया है। गेंदबाजी के अलावा वह निचले क्रम के विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं। इसलिए आगामी नीलामी में उनके लिए सभी टीमों के बीच जमकर तकरार देखने को मिल सकती है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
4 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
19 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
29 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines