Pakistan Cricket Announcement: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अंदर वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होने के बाद उथल-पुथल मची हुई है। एक के बाद एक दिग्गजों के इस्तीफे की लाइन लग गई है। पहले चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक का रिजाइन आया। उसके बाद डायरेक्टर, हेड कोच और फिर कप्तान सभी का इस्तीफा आया। अब नियुक्तियों की लाइन लग गई है और पाकिस्तान क्रिकेट टीम व बोर्ड के अंदर अलग-अलग दिग्गजों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। पहले जहां मोहम्मद हफीज को डायरेक्टर व कोच बनाया गया। वहीं अब एक दिग्गज को चीफ सेलेक्टर नियुक्त कर दिया गया है।
कौन बना पाकिस्तान का चीफ सेलेक्टर?
पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शुक्रवार शाम एक वीडियो शेयर किया जिसमें वाहब रियाज को पाकिस्तान का चीफ सेलेक्टर बनाने की जानकारी मिली। इस वीडियो में खुद वाहब रियाज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का इस जिम्मेदारी को देने के लिए शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पीसीबी और जका अशरफ को थैंक्यू कहा। उन्होंने कहा कि, वह पूरी कोशिश करेंगे कि मॉडर्न डे में जिस तरह की जरूरत है वह उसी तरह ह टीम को आगे लेकर जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया से नहीं भारत को ‘अंपायर’ से खतरा! डरा रहे हैं पिछली 5 हार के ये आंकड़े
डॉमेस्टिक क्रिकेट पर देना होगा ध्यान
वाहब रियाज ने इस वीडियो में अपने खिलाड़ियों के लिए खास मैसेज जारी किया। उन्होंने कहा कि, हमें अपने डॉमेस्टिक क्रिकेट को आगे ले जाना होगा। हमें वहां फोकस करना होगा और वहां खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह टीम के अंदर कम्यूनिकेशन का स्तर सुधारेंगे। वह हर किसी से बात करें और कोई भी लड़का किसी भी बारे में उनसे आकर बातचीत कर सकता है। गौरतलब है कि हाल ही में वाहब ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम से रिटायरमेंट लिया था। वह 2011, 2015 और 2019 वर्ल्ड कप में टीम का अहम हिस्सा भी रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: बदल गया मैच का वेन्यू; अब दूसरे मैदान पर होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत!
कैसा रहा वाहब रियाज का करियर?
वाहब रियाज ने 2008 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए वनडे फॉर्मेट से डेब्यू किया था। वह लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट में रहे लेकिन उनका अंदर बाहर होने का सिलसिला जारी रहा। यही कारण है कि 10 साल से ऊपर के करियर में वह सिर्फ 27 टेस्ट, 91 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। उनके नाम टेस्ट में 83, वनडे में 120 और टी20 इंटरनेशल में 34 विकेट अपने नाम किए। अब देखना होगा कि बतौर तेज गेंदबाज उनका कार्यकाल अच्छा और बुरा दोनों रहा। अब बतौर चीफ सेलेक्टर क्या वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल सुधार पाते हैं या नहीं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
46 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
47 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines