Virender Sehwag Son Aaryavir Sehwag: वीरेंद्र सहवाग हमेशा अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उन्होंने गेंदबाजों की खूब धज्जियां उड़ाईं. अब उनके बेटे आर्यवीर भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता है. वो अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं. वीनू माकड़ ट्रॉफी में वो दिल्ली अंडर-19 की कप्तानी कर रहे हैं. एक एलीट मुकाबले में उन्होंने 173 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर सभी को चौंका दिया. मैदान के चारों तरफ उन्होंने आकर्षक शॉट्स लगाए. उन्होंने सभी गेंदबाजों की खूब धुनाई की.
आर्यवीर सहवाग ने बल्ले से किया कमाल
दिल्ली अंडर-19 का मुकाबला चंडीगढ़ अंडर-19 से हुआ. दोनों के बीच शानदार मैच हुआ. दिल्ली की तरफ से आर्यवीर और आर्यन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई. आर्यन ने 47 रन बनाए. दूसरी तरफ आर्यवीर ने तेजी से रन बनाना जारी रखा हुआ था.
आर्यवीर ने 143 गेंदों में 173 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी में 19 चौके और 8 छक्के निकले लगाए. 173 में से 124 रन उन्होंने बाउंड्री से बनाए. सबसे बड़ी बात है कि 120 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उनके शानदार शतक की बदौलत दिल्ली ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर पर 289 रन बनाए. हालांकि दिल्ली के अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं रहे.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: भारत में हुई करोड़ों की कमाई, फिर भी वेस्टइंडीज को क्यों नहीं मिला एक भी रुपया? जानें वजह
पिछले मैच में रहे थे फ्लॉप
आर्यवीर सहवाग को इस पारी की सख्त जरूरत भी थी. कर्नाटक के खिलाफ पिछले मैच में उनका बल्ला नहीं चल पाया था. दिल्ली की टीम को भी करारी हार का सामना करना पड़ा था. कर्नाटक ने पहले खेलते हुए 418 रन बनाए. जवाब में दिल्ली 229 रनों पर सिमट गई. आर्यवीर ने इस मैच में 32 रन बनाए थे. चंडीगढ़ के खिलाफ उन्होंने कप्तानी पारी खेलकर टीम को संभाला है. उन्होंने अपने अटैकिंग बल्लेबाजी से खूब वाहवाही लूटी.
आर्यवीर ने पिछले महीने सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज में भी अपना दम दिखाया था. तीन पारियों में उनके बल्ले से 109 रन निकले थे. 2024 में उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 297 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी. वहीं से वो चर्चा में आए थे. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने इस बार उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कप्तान नियुक्त किया. पहली बार वो कप्तानी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
20 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
42 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
52 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
58 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines