'पिता के नाम की वजह से मुझपर दबाव नहीं ' वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

Aaryavir Sehwag: आर्यवीर सहवाग ने हाल ही में भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से डेब्यू किया और तीन मैच भी खेले. हालांकि वह शानदार बल्लेबाजी करने के बाद भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. अब आर्यवीर ने अपने आलोचकों के बारे में भी बात की है.

Aryavir Sehwag/ Image Source: Shayan Acharya-X

Aryavir Sehwag/ Image Source: Shayan Acharya-X

Aaryavir Sehwag: वीरेंद्र सहवाग को भारतीय अंडर-19 टीम के लिए चुना गया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से 3 वनडे मैच खेले. तीनों ही मैच में आर्यवीर ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को अच्छी शुरुआत भी दिलाई. हालांकि वह बड़ी पारी नहीं खेल सके. भारत ने तीनों ही मैच जीते और सीरीज पर क्लीन स्वीप कर लिया. आर्यवीर सहवाग ने इस सीरीज के बाद स्पोर्ट्स्टार से बातचीत की है. उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

विज्ञापन

आर्यवीर सहवाग ने क्या कहा?

पिता के नाम की वजह से आर्यवीर पर कोई दबाव नहीं है. बल्कि उन्हें गर्व है कि वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अपने आलोचकों को लेकर भी बात की है. जूनियर सहवाग ने कहा कि मैं एक ऐसी मानसिकता बनाने की कोशिश कर रहा हूं, जहां मैं खुद से कहता हूं कि लोगों की टिप्पणियां, ये केवल उनकी राय है. इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. वह मेरी आलोचना कर रहे हों, या मेरी तारीफ. इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता है.

विज्ञापन

आर्यवीर ने भारत अंडर-19 के लिए अपनी तीन पारियों का जिक्र किया. इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे तीनों ही मैच में अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन दुख इस बात का है कि मैं इसे बड़ी पारियों में नहीं बदल पाया. आखिरी मैच में भी मैंने छक्का मारने के प्रयास में विकेट गंवा दिया. इससे मैं काफी निराश हो गया था. हालांकि आर्यवीर का मानना है कि इस सीरीज से उन्होंने काफी कुछ सीखा और बड़े रन बनाने के लिए आपको अलग-अलग चरणों में में बैटिंग करनी होगी. क्रिकेट में बड़ा नाम कमाने के लिए आपके स्कोर ही मायने रखते हैं.

विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग पहुंचे थे हौसला बढ़ाने

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग अपने बेटे आर्यवीर का डेब्यू मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे. हालांकी आर्यवीर ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि ये मैच देखने के लिए उनके पिता वीरेंद्र सहवाग आए हैं. मेरे टीम मैनेजर ने बताया कि आपके पिता स्टैंड से मुझे बल्लेबाजी करते देख रहे थे. उस शाम मेरी उनसे फोन पर बात हुई. पापा ने कहा कि मैं जितना हो सके खुलकर बल्लेबाजी कर सकूं. आर्यवीर ने कहा कि मेरे पिता हमेशा कहते हैं कि बल्लेबाजी को सरल रखना चाहिए. आर्यवीर ने पहले मैच में 28 रनों की पारी खेली. इसके अलावा उन्होंने दूसरे मैच में 47 रन बनाए, जबकि तीसरे मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ 34 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ