Virender Sehwag Says Tum Sabke Liye Mai Akela Ki Kaafi Hoon: कोई ही ऐसा क्रिकेट प्रेमी होगा जिसे भारत और पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार नहीं रहता होगा। जब-जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तब-तब क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होता है। हालांकि, ये दोनों टीमें क्रिकेट के मैदान में अब बड़े ही मुकाबलों में नजर आती हैं। क्रिकेट प्रेमियों को अब इनके बीच अगली बार भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप में देखने को मिलेगी। इस दौरान दोनों देशों के खिलाड़ी न्यूयॉर्क में एक दूसरे को चुनौती पेश करेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप में अभी करीब छह महीने शेष हैं। उससे पहले दोनों देशों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि कोई टूर्नामेंट नहीं चल रहा है तो कैसे ये एक दूसरे के आमने-सामने आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- हरमनप्रीत कौर बनीं टीम इंडिया के लिए सिरदर्द, पिछले 5 मैचों का प्रदर्शन देख पीट लेंगे माथा
आईएलटी20 में नजर आएंगे दिग्गज:
बता दें कि जल्द ही डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 का आगाज होने वाला है। यहां भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह समेत पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम, वकार यूनुस और शोएब अख्तर अपनी आवाज से समां बांधने वाले हैं।
इस बीच सहवाग ने हरभजन के साथ-साथ पाकिस्तान के तीनों गेंदबाजों को अपने रडार पर लिया है। वीडियो में पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को कहते हुए सुना जा सकता है ये किसको बुला लिया है। मैं तो समझ रहा था कि बस गेंदबाजों को बुलाया गया है।
अख्तर की इस बात पर सहवाग ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पहली गेंद पर चौका जड़ना मेरा काम है, आपका नहीं। दोनों खिलाड़ियों के बीच बातचीत हो ही रही थी कि तबतक अन्य खिलाड़ी भी कॉल में जुड़ जाते हैं।
इस दौरान अख्तर कहते हैं डरना नहीं वीरू। पिछली बार जब अहम तीनों एक साथ मिले थे तो तुम अपना चश्मा साफ कर रहे थे। अख्तर के इस बात पर वकार अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और खुलकर हंसने पर मजबूर हो जाते हैं।
इसके बाद सहवाग एक बार फिर जवाब देते हैं। वो कहते हैं शोएब बवाल करना अच्छी बात है, लेकिन सयंम के साथ। चश्मे साफ करने के बाद मैं लेंस लगता हूं। जिससे मुझे आपका खूबसूरत चेहरा अच्छी तरह से दिख सके।
इन सब वार्तालाप के बीच भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह की एंट्री होती है। जिसपर सहवाग कहते हैं क्या सच में यहां केवल गेंदबाज ही हैं। कोई बात नहीं। आप लोगों के लिए मैं ही अकेला काफी हूं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines