हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कोहली-कुंबले के बीच रिश्ते खराब...' वीरेंद्र सहवाग का सनसनीखेज खुलासा, इस शर्त के चलते नहीं बने हेड कोच

2017 में वीरेंद्र सहवाग को BCCI की तरफ से कोच बनने का ऑफर मिला था. विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच विवाद के कारण ये फैसला लिया गया. सहवाग ने इस बार खुलासा किया है कि आखिर वो कोच क्यों नहीं बने.

विज्ञापन
Photo: (Virender Sehwag X)

Virender Sehwag: दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का करियर शानदार रहा है. कई बार लगा कि वो भारतीय टीम के कोच भी बनेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उनके नाम की अफवाहें भी सामने आईं. जब भी नए भारतीय टीम के कोच नियुक्त करने की बात आई तो लिस्ट मे सहवाग का नाम ऊपर ही आया. खैर आए दिन इसकी चर्चा बनी रहती है. इस बार खुद सहवाग ने खुलासा किया है कि वो कोच क्यों नहीं बन पाए. सहवाग ने ये भी बताया कि उन्हें BCCI की तरफ से कोच बनने का ऑफर मिला था.

कोहली और कुंबले के बीच रिश्ता नहीं था अच्छा

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि 2017 में वो कोच बन सकते थे, लेकिन BCCI ने उनकी डिमांड नहीं मानी. हाल ही में क्रिकेटनेक्स्ट पर सहवाग ने कोच बनने की संभावनाओं पर बात की. तब उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा, “2017 में विराट कोहली और BCCI सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी ने मेरे साथ एक मीटिंग की थी. वहां पर मुझे बताया गया कि विराट और भारतीय टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले के बीच रिश्ते खराब हो गए है. इस कारण वो मुझे कोच बनाना चाहते थे. उन्होंने ही मुझे इसके लिए आवेदन करने के लिए कहा.”

ये भी पढ़ें: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कब खेला था पहला टेस्ट मैच? जानिए 44 साल पुराने सुनहरे सफर की कहानी

विज्ञापन

BCCI ने पूरी नहीं की डिमांड

वीरेंद्र सहवाग ने कोच बनने के लिए BCCI से कुछ डिमांड भी की थी. हालांकि, सहवाग की कोई बात नहीं मानी गई. पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “मैंने BCCI को हां या ना कोई जवाब नहीं दिया था. मैंने डिमांड जरूर की थी. मैंने कहा था कि अगर कोच बना तो फिर मैं अपना स्टाफ साथ लेकर चलूंगा. असिस्टेंट कोच, फिजियो और ट्रेनर सहित सभी मेरे होंगे. हालांकि, मुझे ऐसा करने का विकल्प नहीं दिया गया. इस वजह से ही मैं आगे नहीं बढ़ा.”

विराट और कुंबले के बीच विवाद

अनिल कुंबले 2016-17 में भारत के कोच रह चुके हैं. 2017 में उन्होंने तत्कालिन कप्तान विराट कोहली से मतभेद के बाद इस्तीफा दे दिया था. दोनों के बीच विवाद मार्च 2017 में शुरू हुआ, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर आई थी. धर्मशाला में हुए टेस्ट के बाद दोनों की अनबन शुरू हो गई थी. कहा जाता है कि विराट और कुंबले के बीच प्लेइंग-11 को लेकर बवाल हुआ था. कोच पद से इस्तीफा देने के बाद कुंबले ने खुद कहा था कि अंत बेहतर हो सकता था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘मुझे पता था…’, कोहली-गंभीर की IPL 2013 वाली फाइट पर चश्मदीद का बड़ा खुलासा!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola