Virat Kohli and Anushka Sharma: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली को दोबारा मैदान पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। वहीं विराट कोहली इस समय अपने परिवार के साथ लंदन में समय बिता रहे हैं। किंग के फैंस को अब उनकी एक और झलक दिखी है। विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग लंदन की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का 2 विदेशी लोगों के साथ बात करने का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लंदन में पत्नी अनुष्का संग दिखे विराट कोहली
सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये कपल लंदन की सड़कों पर पैदल टहलते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कोहली और अनुष्का एक विदेशी लड़की और लड़के के साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में लंबी बातचीत होती हुई नजर आ रही है। जिसमें किंग कोहली और अनुष्का दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो में कोहली के एक हाथ में छाता है, तो वहीं दूसरे हाथ में पानी का बड़ा बोतल है। वहीं अनुष्का हरे रंग का हैंड बैग कंधे पर लटकाए नजर आ रही है। वायरल वीडियो से क्लीयर है कि दोनों फिलहाल बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं।
अक्टूबर में वापसी कर सकते हैं किंग कोहली
आईपीएल 2025 के बाद विराट कोहली मैदान पर नहीं नजर आ रहे हैं। हालांकि वो कुछ इवेंट में जरूर नजर आए हैं। जहां पर उनके लुक ने चर्चा बटोरी है। टीम इंडिया के लिए आखिरी बार कोहली ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था। जिसके बाद उन्होंने टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। टीम इंडिया अपनी अगली वनडे सीरीज अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाली है। जहां पर 19 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले में कोहली दोबारा ब्लू जर्सी में नज़र आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 में दिखेगा टीम इंडिया का दबदबा! सोनी नेटवर्क को होगी करोड़ों को कमाई
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
10 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
25 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
32 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines