Asia Cup 2025 में दिखेगा टीम इंडिया का दबदबा! सोनी नेटवर्क को होगी करोड़ों को कमाई
Asia Cup 2025: टूर्नामेंट का पिछला संस्करण वनडे फॉर्मेट में खेला गया था। जहां पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। अब टीम इंडिया ट्रॉफी को डिफेंड करने के लिए उतरेगी। नए संस्करण में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिलने वाला है।
Asia Cup 2025: सितंबर 9 से एसीसी एशिया कप 2025 की शुरुआत होने वाली है। जहां पर लंबे समय के बाद भारत-पाकिस्तान की टीम आमने-सामने नजर आएगी। टूर्नामेंट का पिछला संस्करण वनडे फॉर्मेट में खेला गया था। जहां पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। अब टीम इंडिया ट्रॉफी को डिफेंड करने के लिए उतरेगी। नए संस्करण में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिलने वाला है। द सोनी नेटवर्क को जिसके कारण करोड़ों की कमाई होने वाली है।
विज्ञापन
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का होगा जलवा
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के मैचों के दौरान द सोनी नेटवर्क 10 सेकेंड के एड के लिए 14 से 16 लाख रुपए चार्ज करने वाली है। ऐसा दबदबा सिर्फ टीम इंडिया का ही देखने को मिलेगा। भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में इससे भी बेहतर रेट मिल सकता है। भारत-पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट में कुल 3 मुकाबले हो सकते हैं। ऐसे में सोनी नेटवर्क को करोड़ों की कमाई हो सकती है। टीम इंडिया का इस टूर्नामेंट में कम से कम 6 मैच खेल सकती है। ऐसे में एशिया कप 2025 का सफल होना लगभग तय नजर आ रहा है।
विज्ञापन
🚨 THE DOMINATION OF INDIA 🚨
– The Sony Network has priced TV ads for India's Matches at 14 Lakhs to 16 Lakhs per 10 seconds in this Asia Cup 2025. (ET). pic.twitter.com/tPA7qC7ZIY