हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विराट कोहली ने इस गेंदबाज के खिलाफ IPL 2026 में मचाया धमाल, पहले बार-बार हो रहे थे फेल

Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हर गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं. जिसके कारण ही सभी टीम उनके खिलाफ खेलने से डरती हैं. आईपीएल 2026 में किंग कोहली ने बहुत का ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है.

विज्ञापन
Virat Kohli

Virat Kohli: आरसीबी की टीम ने बैक टू बैक आईपीएल ट्रॉफी जीत ली है. आईपीएल 2026 में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कई स्टार खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. हालांकि इस बार भी सबसे ज्यादा प्रभावित फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान और सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ही किया है. किंग कोहली का इस सीजन से पहले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज कगिसो रबाडा के खिलाफ टी-20 में रिकॉर्ड बहुत ही खराब था. जिसे रन मशीन कहे जाने वाले कोहली ने सीजन 19 के बाद बदल दिया है. 

विराट कोहली ने बदल दिया पुराना रिकॉर्ड 

टी-20 फॉर्मेट में विराट कोहली का कगिसो रबाडा के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा था. आईपीएल 2026 से पहले कोहली ने रबाडा के खिलाफ 60 गेंदों में सिर्फ 113.3 की खराब स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 68 रन ही बनाए थे. इसके साथ ही रबाडा ने उन्हें 5 बार पवेलियन का भी रास्ता दिखाया था. ऐसे में आईपीएल 2026 के दौरान उनके ऊपर बड़ा दबाव था. कगिसो रबाडा आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेल रहे थे. बात इस सीजन की करें तो कोहली ने रबाडा के 37 गेंदों का सामना किया. जिसमें किंग ने 237.8 की शानदार स्ट्राइक रेट से 88 रन ठोक दिए. इस दौरान कोहली 4 मैचों में सिर्फ 1 बार ही आउट हुए. फाइनल मुकाबले में भी कोहली ने रबाडा के खिलाफ धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में मिल सकता है टीम इंडिया में मौका, पूर्व सेलेक्टर ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में भी चमके विराट कोहली 

बात अगर आईपीएल 2026 में विराट कोहली के प्रदर्शन की करें तो उन्होंने कुल 16 मुकाबले खेले. जिसमें उन्होंने 56.25 की औसत से 675 रन बनाए हैं. इस दौरान किंग ने 73 चौके और 25 गगनचुंबी छक्के जड़े. कोहली ने इस सीजन में 1 शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े. फाइनल मुकाबले में कोहली अर्धशतक बनाकर नाबाद लौटे. 17 सालों से आईपीएल ट्रॉफी के लिए तरस रहे विराट कोहली ने अब लगातार 2 सीजन में ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. किंग ने अपने करियर में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को छोड़कर अन्य सभी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. 

ये भी पढ़ें: 2026 में विराट कोहली का जलवा कायम, अपने खाते में शामिल किए 5 बड़े रिकॉर्ड्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola