2026 में विराट कोहली का जलवा कायम, अपने खाते में शामिल किए 5 बड़े रिकॉर्ड्स

Virat Kohli's Achievements in IPL 2026: आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने 16 पारियों में 56.25 की शानदार औसत और 165.84 के स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे. गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में 42 गेंदों पर बनाए गए उनके नाबाद 75 रनों की पारी ने उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब दिलाया, जिसकी बदौलत RCB ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की.

Virat Kohli RCB 2
1 / 6
Virat Kohli RCB

विराट कोहली के लिए 2026 का आईपीएल सीजन कई मायनों में यादगार साबित हुआ, उन्होंने इस साल अपनी झोली में कई रिकॉर्ड शामिल किए. आइए नजर डालते हैं कि इस साल आरसीबी लेजेंड ने कौन-कौन से माइलस्टोन को छुआ है.

विज्ञापन

9000 IPL रन

9000 IPL रन2 / 6

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वे सीजन में कोहली की सबसे बड़ी कामयाबियों में से एक ये थी कि वे IPL के इतिहास में 9,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये मील का पत्थर हासिल किया. सीजन के आखिर तक, विरोट कोहली ने 263 मैचों में कुल 9336 रन बना लिए थे, जिससे टूर्नामेंट के ऑल टाइम रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप पर उनकी बढ़त और भी मजबूत हो गई.

विज्ञापन

IPL में 9 शतक

IPL में 9 शतक3 / 6

कोहली ने आईपीएल में ऑल टाइम सेंचुरी लगाने के अपने रिकॉर्ड को भी और मजबूत किया. 8 शतकों के साथ इस सीजन में उतरे कोहली, इस कैश रिच लीग में 9 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. ये ऐतिहासिक पारी उन्होंने रायपुर में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेली, जहां वो 60 गेंदों पर 105 रन बनाकर नाबाद रहे; इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए.

अपने IPL करियर का सबसे तेज अर्धशतक

अपने IPL करियर का सबसे तेज अर्धशतक4 / 6

इस 37 साल खिलाड़ी ने अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक भी अपने नाम किया; उन्होंने फाइनल मुकाबले के दौरान महज 25 गेंदों में ये माइलस्टोन हासिल किया. साथ ही कोहली ने ये साबित किया कि वो आज भी करिश्मा कर सकते हैं.

विज्ञापन

लगातार 4 IPL सीजन में 600+ रन

लगातार 4 IPL सीजन में 600+ रन5 / 6

इसके अलावा विराट कोहली 675 रनों के अपने कुल स्कोर के साथ वो आईपीएल के लगातार 4 सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए, जो इस टूर्नामेंट में उनकी जबरदस्त कंसिस्टेंसी और लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता को दर्शाता है.

एक ही IPL सीजन में किसी एक गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

एक ही IPL सीजन में किसी एक गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन6 / 6

एक और गौर करने वाला रिकॉर्ड उन्होंने गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के खिलाफ अपने मुकाबलों के दौरान बनाया. कोहली ने इस सीजन में इस दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज के खिलाफ कुल 88 रन बनाए, जो IPL के किसी एक सीजन में किसी एक गेंदबाज के खिलाफ किसी बल्लेबाज की तरफ से बनाए गए सबसे ज्यादा रनों का एक नया रिकॉर्ड है. उन्होंने 74 रनों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन