Virat Kohli: विराट कोहली के 166 रनों की बदोलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर तीन वनडे मैचों की सीरीज को 3-0 से जीत लिया। लेकिन भारतीय फैंस इसलिए भी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब पूरी तरह से फॉर्म में लौट चुके हैं। विराट का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बड़ी बात कही थी।
लगातार शतक लगाऊंगा
विराट कोहली लंबे समय से शतक नहीं लगा पर रहे थे, जो विराट हर दो तीन मैच के बाद शतक लगा देते थे, वह पिछले तीन सालों में एक भी शतक नहीं बना पाए थे, जिसकी झल्लाहट कई बार देखी भी गई थी, लेकिन विराट कोहली ने उस वक्त कहा था जिस दिन फॉर्म में आ जाऊंगा उस दिन एक बाद एक शतक लगाऊंगा, उनकी यह बात अब सच साबित होती दिख रही है, क्योंकि विराट पिछले 4 मैचों में ही 3 शतक लगा चुके हैं।
और पढ़िए – Rishabh Pant tweet: ऋषभ पंत ने एक्सीडेंट के बाद पहली बार किया ट्वीट, भविष्य को लेकर कही बड़ी बात
RCB का वीडियो हो रहा वायरल
विराट कोहली का यह वीडियो आईपीएल का बताया जा रहा है, जिसमें विराट कोहली अपने फॉर्म को लेकर बात करते दिख रहे हैं। विराट ने उस वक्त कहा था कि ‘ जिस दिन मैं इस समय से बाहर निकल आउंगा, उसके बाद मुझे पता है कि एक बार अगर बड़ा स्कोर खड़ा हो गया तो फिर मेरे अंदर आत्मविश्वास आ जाएगा। एक शतक आया तो फिर बैक टू बैक शतक आएंगे। क्योंकि मुझे पता है कि मैं टीम के लिए लगातार योगदान दे सकता हूं और जिता भी सकता हूं।’
और पढ़िए – ‘रजत-निशु मैं हमेशा तुम्हारा ऋणी रहूंगा…’ जान बचाने वाले लड़कों की तस्वीर पोस्ट कर भावुक हुए ऋषभ पंत
विराट कोहली की बात सच साबित हुई
खास बात यह है कि उस वक्त कही गई विराट कोहली की यह बात अब सच साबित होती दिख रही है। विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन साल बाद शतक लगाया था। जिसके बाद उनका बल्ला अब जाग उठा है, विराट लगातार तीन मैचों में चार शतकीय पारी खेल चुके हैं।
विराट कोहली वनडे में 46वां शतक बनाकर अपने इंटरनेशनल करियर में 74 शतक पूरे कर चुके हैं, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड हैं। यानि कहा जा सकता है कि विराट अपने बुरे दौर से बाहर निकल आए हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि 2023 में होने वाले वनडे विश्वकप में विराट अहम रोल निभा सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines