ODi World Cup 2023: भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई से वापसी के लिए फ्लाइट ले लिया है। वह आईसीसी विश्व कप में भारत के पहले मैच में खेलते दिखेंगे। भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला है। यह मैच एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में होने वाला है, जो कि चेन्नई में स्थित है। कोहली इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
निजी कारण से घर गए थे विराट
बता दें कि विराट कोहली अपने कुछ निजी काम से अपने घर चले गए थे। इस कारण से वह नीदरलैंड के खिलाफ भारत का दूसरा वार्म अप मैच नहीं खेलने वाले थे, हालांकि बारिश के कारण यह मुकाबला ही रद्द हो गया। ऐसे में विराट कोहली अब वापस अपनी टीम को ज्वाइन करने के लिए निकल चुके हैं। भारत का दोनों वार्म अप मैच कैंसिल होने के बाद, अब भारत सीधा 8 अक्टूबर को लीग मैच खेलेगा, जो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: ICC ने सचिन तेंदुलकर को दिया बड़ा सम्मान, बने वर्ल्ड कप ‘Ambassador’
बता दें कि भारत का पहला वार्म अप मैच इंग्लैंड के खिलाफ 30 सितंबर को होने वाला था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गई। ऐसे में फैंस की उम्मीद पर पानी फिर गया। अब फैंस को इंतजार था कि विश्व कप से पहले टीम इंडिया का धमाका नीदरलैंड के खिलाफ देखने को मिलेगा, जो कि 3 अक्टूबर को होने वाला था। लेकिन आज का मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया। अगर दूसरा मुकाबला होता भी, तो इसमें विराट कोहली नहीं दिखते। लेकिन मुकाबला भी बिना टॉस हुए रद्द हो गया। अब देखने वाली बात होगी कि 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
57 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines