South Africa vs India Test: विराट कोहली जब भी मैदान पर बल्लेबाजी करने आते हैं तो दर्शकों से लेकर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों का सारा ध्यान भी उन्ही पर चला जाता है। ऐसा ही कुछ भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी के दौरान देखने को मिला।
दूसरी पारी में जब विराट कोहली बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए थे तब उनके पीछे फील्डिंग कर रहे साउथ अफ्रीका के टोनी डी जॉर्जी विराट कोहली को लगातार देख रहे थे। विराट तब तक बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर तैयार हो रहे थे। तभी ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अब फैंस भी काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ऐसा लग रहा है जैसे डी जॉर्जी अपनी क्रश को घूर रहा हो। दरअसल जब दूसरी पारी में टीम इंडिया का दूसरा विकेट गिरा था तब विराट कोहली बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए थे। तब जॉर्जी उनको काफी ध्यान से देख रहे थे। पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में विराट कोहली अकेले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों से लड़े। लगातार विकेट गिरने के चलते विराट कोहली ने न सिर्फ एक छोर संभाल के रखा बल्कि तेजी से 76 रनों की पारी भी खेली।
ये भी पढ़ें:- ‘लगातार लिए इंजेक्शन तब खेला विश्व कप’, मोहम्मद शमी ने दर्द में भी चटकाए विकेट
दूसरी पारी में विराट कोहली ने ही भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। हालांकि विराट टीम इंडिया को हार से नहीं बचा सकें। अब विराट कोहली दूसरे मैच में केपटाउन के मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे। पहले मैच में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 32 रनों से हराया था।
जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है। अब टीम इंडिया को सीरीज में हार से बचने के लिए दूसरा मैच हर हाल में जीतना होगा। पहले मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका में मैच जीतने का सपना भी टूट गया है।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines