Virat Kohli Tips Worked For Bhuvneshwar Kumar: आरसीबी के सबसे सीनियर क्रिकेटर विराट कोहली रविवार 17 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अपनी टीम के लिए काम आई सलाह को लेकर बेहद खुश दिखे. ये तब हुआ जब भुवनेश्वर कुमार ने पीबीकेएस के तूफानी ओपनर प्रियांश आर्य को ठीक उस गेंद के बाद आउट कर दिया, जिसके पहले कोहली ने उन्हें एक खास इशारे के साथ सलाह दी थी.
कब हुआ ये वाक्या?
ये विकेट पीबीकेएस के रन चेज के पहले ही ओवर में गिरा. भुवनेश्वर ने बैक-ऑफ-ए-लेंथ गेंद फेंकी जो पिच पर थोड़ी देर रुकी और फिर आर्य की तरफ उछली; आर्य ने लेग साइड की तरफ जोरदार शॉट लगाने की कोशिश की. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज शॉट को सही से टाइम नहीं कर पाया, गेंद बल्ले के निचले किनारे पर लगी और मिड-विकेट की तरफ चली गई, जहां रोमारियो शेफर्ड ने आसानी से कैच लपक लिया. इस विकेट के बाद, कोहली ने मुट्ठी भींचकर जश्न मनाया.
यह भी पढ़ें- RCB के ओपनर को आउट करते ही हरप्रीत बरार ने दिखाए तेवर, क्या काइल जेमीसन की तरह मिलेगी सजा?
कोहली की शानदार बैटिंग
इस मैच में विराट कोहली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 37 गेंदों में 156.76 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे. 13 पारियों में 542 रनों के साथ, 37 साल के कोहली आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात टाइटंस (GT) के ओपनर साई सुदर्शन (554) और शुभमन गिल (552) से ही पीछे हैं. इस पारी के दौरान, वो IPL में 9 बार 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.
यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच होगा सूर्यकुमार के T20I करियर का फैसला? फ्लॉप बैटिंग बन सकती है रिटायरमेंट की वजह
भुवी को पर्पल कैप
भुवनेश्वर कुमार के गेंदबाजी के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 13 मैचों की 13 पारियों में 15.12 की औसत और 7.40 की स्ट्राइक रेट से 24 विकेट हासिल किए हैं, और पर्पल कैप की रेस में अभी सबसे आगे चल रहे हैं. जहां तक मैच की बात है तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, तब बेंगलुरु टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए, जिसके जवाब में पीबीकेएस 199/8 का टोटल ही बना पाई, और आरसीबी ने 23 रन से मैच अपने नाम कर लिया.
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
26 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
44 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines