2022 का आज आखिरी दिन है और इस साल होने वाले क्रिकेट के सभी मैच समाप्त हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये साल इतना खास नहीं रहा। टीम ने कई क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लिया। लेकिन उसे कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि इसके बावजूद कुछ क्रिकेटर्स ने सभी को इंप्रेस किया। ये साल टी 20 का रहा और विश्व भर के कई खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इन्हीं में से कांमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने 5 टॉप टी20 खिलाड़ियों को चुना है।
T20 best performers 2022: इन खिलाड़ियों ने किया इंप्रेस
1. सूर्यकुमार यादव
ये साल याद रखना, ये नाम याद रखना। 2022 सूर्यकुमार यादव के नाम से हमेशा क्रिकेट जगत में याद किया जाएगा। भारतीय दाएं हाथ का बल्लेबाज ने 31 मैच में 1164 रन बनाए हैं। विराट कोहली सूर्य के सबसे करीब हैं। उन्होंने 781 रन बनाए, जिसमें 2022 एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक शामिल था। सूर्यकुमार यादव के लिए ये साल अच्छा रहा। 31 टी20 मैच में सूर्या ने 46.56 की औसत और 187 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से कुल 1164 रन बनाए हैं। T20Is में कैलेंडर वर्ष में सूर्या के 68 छक्कों मारे हैं।
और पढ़िए – PAK vs NZ: Naseem Shah ने गच्चा देकर किया kane Williamson का शिकार, देखें
2. मोहम्मद रिजवान
लिस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज रिजवान का भी नाम है। मोहम्मद रिजवान ने टी20 में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले साल 1326 रन बनाने वाले बैटर ने इस साल 25 मैचों में 996 रन बनाए हैं। रिजवान का बल्ला दो साल से टी20 गदर काटे हुए है।
3. विराट कोहली
आकाश चोपड़ा के मुताबिक तीसरे स्थान पर ऐसा लग रहा था कि इस बंदे का नाम नहीं होगा, कोई चांस ही नहीं लग रहा था क्योंकि उनका साल काफी खराब चल रहा था। आईपीएल में भी उनका परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा था। मगर साल का अंत होते-होते उन्होंने पलटवार किया। यहां मैं विराट कोहली की बात कर रहा हूं। कोहली ने 20 मुकाबलों में 781 रन बनाए हैं। कोहली का स्ट्राइकरेट 138 का रहा है, वहीं औसत लगभग 56 का था। वर्ल्ड कप में कोहली का सरहानीय प्रदर्शन रहा है।
4. सिकंदर रजा
जिम्बाब्वे के उभरते हुए सितारे और शानदार खिलाड़ी सिकंदर रजा ने इस साल सभी को अपना नाम याद दिला दिया। रजा ने टी20 वर्ल्ड कप में गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाया और टी20 और वनडे में 600 से भी ज्यादा रन बनाए। उन्होंने टी20 में 25 विकेट लिए जो कि सबसे ज्यादा थे।
5. डेवोन कॉन्वे
आकाश चोपड़ा ने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा है कि ‘आंकड़ों के हिसाब से बाबर आजम का नाम बनता है, लेकिन मेरी लिस्ट में वह नहीं है। मैं यहां डेवोन कॉन्वे को चुना है। कॉन्वे ने इस साल 15 ही मैच खेले हैं जिसमें 568 रन उन्होंने 47 से अधिक की औसत से बनाए हैं। अगर वह इसी औसत के साथ 10 और मैच खेलते तो यह सबसे ऊपर आ सकते थे। यह फिर सूर्या के आस पास होते। ‘
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines