Virat Kohli Post Viral: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत में अब सिर्फ दो दिन का समय रह गया है. विराट कोहली पर इस सीरीज में सभी की नजर है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे श्रृंखला में विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और उन्हें प्लेयर ऑफ ऑफ द सीरीज का खिताब मिला था. अब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ भी रनों की बारिश करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. कोहली ने खुद प्रैक्टिस की फोटो डाली और ये फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है.
विराट कोहली की पोस्ट ने मचाई सनसनी
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के प्रैक्टिस सेशन की तीन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसे देख फैंस एकदम हैरान रह गए. विराट ने पिछले दो साल से सोशल मीडिया पर सीमित पोस्ट ही डाल रहे थे. वो सिर्फ एडवर्टाइजमेंट, अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फोटो, या भारत की जीत से जुड़ी फोटो डालते थे. कई फैंस इसी वजह से निराश रहते थे कि कोहली सोशल मीडिया पर क्रिकेट से जुड़ी अन्य तस्वीरें पोस्ट नहीं करते थे. जब कोहली ने इन सभी चीजों से हटकर अभ्यास सत्र की फोटो डाली, तो फैंस बेहद खुश हो गए.
ये भी पढ़ें:- भारत का सपोर्ट करना पड़ा पूर्व कप्तान को भारी, बांग्लादेश में अपना ही क्रिकेटर हुआ ‘देशद्रोही’ घोषित!
वडोदरा पहुंच चुके हैं विराट कोहली
विराट कोहली पहले वनडे मैच के लिए कुछ दिनों पहले वडोदरा पहुंच चुके हैं. उन्होंने आते ही तैयारी शुरू कर दी. बता दें कि टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी जैसे केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा और यशस्वी जायसवाल भी वनडे सीरीज से पहले पसीना बहाते हुए नजर आए हैं. विराट का वडोदरा में धमाकेदार स्वागत हुआ और उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई. इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
कोहली का आखिरी 4 वनडे मैचों में प्रदर्शन
विराट कोहली के लिए वनडे अंतर्राष्ट्रीय में आखिरी 4 मुकाबले बेहद शानदार रहे हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 नवंबर को तीसरे वनडे में नाबाद 74 रन की पारी खेली थी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मैचों में उन्होंने शतक जड़ा और तीसरे मुकाबले में वो नाबाद 65 रन बनाने में सफल हुए. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में दो मैच खेले, जहां उनका स्कोर 131 और 77 रहा.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में भारत आने पर बांग्लादेश टीम को मिलेगी कैसी सुरक्षा? सरकार की पहली प्रतिक्रिया से हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
58 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines