T20 World Cup में भारत आने पर बांग्लादेश टीम को मिलेगी कैसी सुरक्षा? सरकार की पहली प्रतिक्रिया से हुआ खुलासा

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में बेहद कम समय रह गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने फैसला किया है कि वो अपनी टीम को भारत नहीं भेजेंगे और ICC से वेन्यू बदलने की मांग की है. इस विवाद पर भारत सरकार की भी पहली प्रतिक्रिया आई है और ये खुलासा हुआ है कि वो किस तरह से बांग्लादेश टीम की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे.

Bangladesh Team Indian Government

बांग्लादेश को कैसे मिलेगी सुरक्षा?

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन में अब एक महीने से कम समय रह गया है. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नया विवाद शुरू कर दिया है. उन्होंने भारत आकर वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया और सुरक्षा को सबसे बड़ा कारण बताया है. इसी बीच ICC ने बांग्लादेश को सुरक्षा का पूरा वादा करके भारत में खेलने के लिए कहा है. अब भारत सरकार की भी इस मामले पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

विज्ञापन

भारत सरकार की आई पहली प्रतिक्रिया

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार हर देश का स्वागत करने के लिए तैयार है. बांग्लादेश को कोई खास ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा लेकिन उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना जाने वाला है. उन्होंने कहा, ‘जब तक सरकार एक फाइनल फैसला नहीं लेती, तब तक भारतीय अधिकारी कोई कदम नहीं उठाएंगे. पाकिस्तान के साथ स्थिति अलग है. उनके लिए अलग पॉलिसी है. पाकिस्तान के साथ भारत कोई भी द्विपक्षी सीरीज नहीं खेलेगा और टीमें एक-दूसरे के देश में नहीं जाएंगी.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया, ‘BCCI और PCB को इस बारे में पता है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम की जहां तक बात है, तो उनके लिए सुरक्षा का पूरी तरह ध्यान रखा जाएगा. सरकार हमेशा ही हर देश को हिस्सा लेने के लिए अपने देश में स्वागत करती है. अब फैसला उनके हाथ में है कि वो आना चाहते हैं, या नहीं. आखिरी निर्णय वो ही लेंगे.’

विज्ञापन

बांग्लादेश ने ICC को भेजा दूसरा लेटर

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को अब दूसरा लेटर भेज दिया है. इसमें उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप को श्रीलंका में शिफ्ट करने का कारण बताया और ये भी खुलासा किया कि भारत में खेलने से उन्हें क्या समस्या है. टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार खेल मंत्री आसिफ नजरुल से चर्चा करने के बाद BCB ने फिर से ICC को मैसेज भेज दिया है. आईसीसी ये जानना चाहती है कि सुरक्षा को लेकर क्या दिक्कतें हैं.

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश ने फिर की जिद, टी20 वर्ल्ड कप वेन्यू शिफ्ट करने पर अड़ा, ICC को भेजे दूसरे लेटर में कही ये बात

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ