हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'वो हर जगह मौजूद हैं' पानी की बोतल देखकर Virat Kohli को आई महेंद्र सिंह धोनी की याद, फिर कह दी ये बड़ी बात

विज्ञापन
Virat Kohli MS Dhoni

Virat Kohli MS Dhoni: भारतीय टीम को अनगिनत मैच जिताने वाले टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का रिश्ता कितना खास है ये तो जगजाहिर हैं। दोनों एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं और हर समय एक दूसरे की तारीफ भी करते रहते हैं। विराट कोहली तो धोनी को अपना गुरू भी मानते हैं और ये तक कहते हैं कि वे धोनी के सबसे बड़े फैन हैं। कोहली धोनी को कितना याद करते हैं इसका उदाहरण सोमवार को देखने के मिला जब उन्होंने धोनी की फोटो शेयर की।

अभी पढ़ें – AUS vs ENG: तीसरे वनडे में पहले बैटिंग करेगा ऑस्ट्रेलिया, मिचेल स्टार्क बाहर, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जब पानी की बोतल देखकर कोहली को आई धोनी की याद

दरअसल विराट कोहली इन दिनों अपनी पत्नी और बच्ची वामिका के साथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। यहां पर वे पहाड़ो का आनंद ले रहे हैं साथ ही कई मंदिरों के दर्शन भी कर रहे हैं। इसी बीच उन्हें घूमते समय एक पानी की बोतल दिखी जिसपर टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की फोटो थी। जिसे कोहली ने तुरंग अपनी स्टोरी पर शेयर कर दिया। कोहली ने स्टोरी में पानी की बोतल की तस्वीर लगाई है। उस बोतल पर धोनी की तस्वीर बनी हुई है। यानी बोतल पर धोनी का विज्ञापन है। फोटो में उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘वह हर जगह हैं। पानी की बोतल पर भी।’

अभी पढ़ें – England vs Iran, FIFA World Cup 2022: कतर में टीम ने दागे दनादन गोल, इंग्लैंड में फैंस ने उड़ाए बीयर, देखें वीडियो

 

virat kohli instagram story

खराब समय में धोनी ने कोहली का दिया था साथ

इससे पहले विराट कोहली ने आरसीबी पोडकास्ट में ये खुलासा किया था कि जब उनका खराब समय चल रहा था जब सिर्फ धोनी ही थे जिन्होंने उन्हें फोन किया था वहीं कप्तानी छोड़ने के बाद भी धोनी ने ही कॉल किया था। इस पर बोलते हुए कोहली ने कहा था कि धोनी ने मुझे मैसेज किया और लिखा था, ‘जब आपसे मजबूत होने की उम्मीद की जाती है और आपको एक मजबूत व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, तो लोग आपसे यह पूछना भूल जाते हैं कि यह आप कैसे कर रहे हैं।’

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें