रोहित शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी, अब देख पाएंगे ‘हिटमैन’ के चौके-छक्के!

Rohit Sharma Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में रोहित शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और शतक जड़ा. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ये मैच हुआ था. मैच को देखने भारी मात्रा में फैंस आए थे और इसी वजह से अब RCA ने एक बड़ा फैसला किया है. रोहित को अब फैंस चौके-छक्के लगाते देख पाएंगे.

Rohit Sharma (13)

रोहित फैंस के लिए खुशखबरी

Rohit Sharma Vijay Hazare Trophy: रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में जलवा बिखेर रहे हैं. सिक्किम के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा था. रोहित को देखने के लिए जयपुर में फैंस भारी मात्रा में आए थे और दोबारा कुछ इसी तरह की उम्मीद है. अब रोहित को चौके-छक्कों की बारिश करते हुए देखने के लिए राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन ने बड़ा कदम उठाया है. हिटमैन के अगले मैच को देखने और भी ज्यादा फैंस स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा पाएंगे.

विज्ञापन

रोहित शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी

24 दिसंबर को मुंबई और सिक्किम के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का मैच हुआ. इस मुकाबले में रोहित शर्मा को देखने के लिए 20 हजार फैंस आए थे. रोहित ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और 94 गेंदों में 155 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसी के चलते मुंबई को 8 विकेट से जीत मिली. अब रोहित उत्तराखंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. इसके लिए RCA ने बड़ा फैसला किया है.

विज्ञापन

RCA एड हॉक कमेटी के कन्वेनर डीडी कुमावत ने टीओआई ने फैंस को खुशखबरी देते हुए कहा, ‘हम नॉर्थ ब्लॉक के दो और स्टैंड खोलने वाले हैं, क्योंकि हम ज्यादा क्रिकेट प्रेमियों के आने की उम्मीद कर रहे हैं. पिछले मैच के दौरान दो-तीन हजार लोग स्टेडियम के बाहर इंतजार कर रहे थे, क्योंकि अंदर जगह ही नहीं थी. हम कोशिश करेंगे कि मुंबई के मैच ज्यादा लोग देख पाएं और प्रशंसकों के लिए एंट्री फ्री होगी.’

विज्ञापन

मुंबई के लिए शुरुआत रही धमाकेदार

मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत शानदार रही. उन्होंने सिक्किम को पहले मैच में हराया और रोहित शर्मा के बेहतरीन प्रदर्शन का उन्हें फायदा मिला. दूसरी ओर उत्तरखंड का पहला मैच हिमाचल प्रदेश के खिलाफ हुआ था. इस मुकाबले में उत्तराखंड को हार का सामना करना पड़ा था. मुंबई लगातार दूसरा मैच जीतना चाहेगी, वहीं उत्तराखंड का लक्ष्य टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ