15 अगस्त पर टीम इंडिया ने हासिल किया बड़ा मुकाम, 600 टेस्ट खेलने वाला बना तीसरा देश, देखें पूरी लिस्ट

Team India: 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ गॉल में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरी टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. भारतीय टीम आज अपना 600वां टेस्ट खेल रही है. इसी के साथ भारत टेस्ट क्रिकेट में 600 टेस्ट मैच खेलने वाला तीसरा देश बन गया है.

India Test Team (PIC Credit -AI)

India Test Team (PIC Credit -AI)

Team India played 600 Test Matches: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी शनिवार, 15 अगस्त से हो गया है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत के लिए यह टेस्ट बेहद खास है, क्योंकि यह टीम इंडिया के टेस्ट क्रिकेट इतिहास का 600वां मुकाबला है.

विज्ञापन

इसी के साथ भारत अब 600 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है. भारतीय टीम से ज्यादा टेस्ट मैच अब तक सिर्फ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने खेले हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमों की लिस्ट पर.

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में किसने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच?

क्रिकेट के जनक के जाने वाले इंग्लैंड के नाम इतिहास में सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. क्रिकेट इतिहास की सबसे पुरानी टेस्ट टीमों में शामिल इंग्लैंड दुनिया की इकलौती ऐसी टीम है, जिसने 1000 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं. इंग्लिश टीम ने अब तक कुल 1097 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उसे 405 मुकाबलों में जीत मिली, जबकि 336 में हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के 356 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं.

इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली टीमों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज है. कंगारू टीम अब तक कुल 883 टेस्ट मैच खेल चुकी है, जिसमें उसका जीत प्रतिशत काफी शानदार रहा है. टीम ने 426 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 235 मैचों में उसे हार मिली. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के 219 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं.

विज्ञापन

600 टेस्ट खेलने वाला तीसरा देश बना भारत

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत टेस्ट क्रिकेट में 600 मैचों का आंकड़ा छूने वाला तीसरा देश बन गया है. श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के लिए मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया ने 600 टेस्ट मैच पूरे कर लिए. इस ऐतिहासिक मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने खेले 599 टेस्ट मैचों में से 186 जीते हैं, जबकि 188 मैचों में हार मिली है. वहीं, 224 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं.

भारत के बाद वेस्टइंडीज की टीम भी 600 टेस्ट मैच पूरे करने के बेहद करीब है. वेस्टइंडीज अब तक 596 टेस्ट खेल चुका है और जल्द ही इस खास क्लब में शामिल हो सकता है. इसके अलावा, न्यूजीलैंड, साउत अफ्रीका और पाकिस्तान जैसी टीमें 450 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुकी हैं. वहीं, श्रीलंका ने अभी तक 350 टेस्ट मैच भी पूरे नहीं किए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 2036 ओलंपिक के लिए PM मोदी ने लाल किले से किया ‘मास्टरप्लान’ का ऐलान, देशभर में होगी टैलेंट की खोज

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमों की लिस्ट

  • इंग्लैंड – 1097
  • ऑस्ट्रेलिया – 883
  • भारत – 600*
  • वेस्टइंडीज – 596
  • न्यूजीलैंड – 487
  • साउथ अफ्रीका – 479
  • पाकिस्तान – 471
  • श्रीलंका – 329

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर टीम इंडिया ने श्रीलंका में फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान गाकर मनाया आजादी का पर्व

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ