Rohit Sharma-Virat Kohli Salary: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में रोहित शर्मा और विराट कोहली सालों बाद खेलते हुए नजर आए. बताया जा रहा था कि वो दो-दो मैचों खेलेंगे और उनके टूर्नामेंट में दो मैच पूरे हो चुके हैं. रोहित और विराट ने VHT में सालों बाद उतरने के बावजूद शतक जड़े. घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए प्लेयर्स को अच्छी खासी सैलरी मिलती है. विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा और विराट कोहली को हिस्सा लेने पर सैलरी मिली है.
विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के प्लेयर्स को मिलते हैं कितने रूपये?
घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले प्लेयर्स का वेतन फिक्स होता है. लिस्ट A क्रिकेट में मैचों की संख्या पर पैसा मिलता है. नीचे सभी कैटेगरी और प्रति मैच कमाई की लिस्ट है:
सीनियर कैटेगरी (40 से ज्यादा लिस्ट A मैच)
- प्लेइंग 11 – 60 हजार रूपये प्रति मैच
- बेंच पर बैठे हुए खिलाड़ी – 30 हजार रूपये प्रति मैच
मिड लेवल कैटेगरी (21 से 40 लिस्ट A मैच)
- प्लेइंग 11 – 50 हजार रूपये प्रति मैच
- बेंच पर बैठे हुए खिलाड़ी – 25 हजार रूपये प्रति मैच
जूनियर कैटेगरी (0 से 20 लिस्ट A मैच)
- प्लेइंग 11 – 40 हजार रूपये प्रति मैच
- बेंच पर बैठे हुए खिलाड़ी – 20 हजारे रूपये प्रति मैच
ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी की हुई 14 साल के वैभव सूर्यवंशी से खास मुलाकात, राष्ट्रीय अवॉर्ड मिलने के बाद फोटो वायरल
विराट-रोहित को मिला कितना पैसा?
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने लिस्ट A क्रिकेट में 40 से अधिक मैच खेले हैं. इसी वजह से विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेलने के लिए प्रति मैच 60 हजारे रूपये मिले. रोहित और विराट ने दो मैच खेले और ऐसे में उन्हें 1.20 लाख रूपये मिले. इसके अलावा डेली अलाउंस जैसे ट्रेवल और खाने का भी उन्हें पैसा मिलता है. प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब 10 हजार रूपये होता है. विराट और रोहित अगर घरेलू क्रिकेट नहीं खेलते, तो शायद उन्हें इतने पैसे भी नहीं मिलते. ऐसे में दोनों कुछ हद तक दो खेलकर मालामाल हो गए.
विराट कोहली और रोहित शर्मा का VHT में प्रदर्शन
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में रोहित शर्मा ने दो मैचों में 155 रन बनाए. सिक्किम के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 155 रन की बेहतरीन पारी खेली, वहीं उत्तराखंड के खिलाफ दूसरे मैच में वो 0 पर आउट हो गए. विराट कोहली ने दिल्ली के लिए VHT में हिस्सा लिया और 2 मैचों में 208 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था.
ये भी पढ़ें:- कौन हैं गुजरात के विशाल जायसवाल? जिन्होंने विराट-ऋषभ को शतक जड़ने से रोका, घातक गेंदबाजी से लूटी महफिल
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines