Team India Dressing Room: भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद सिर्फ पूरी दुनिया के भारतीय क्रिकेट फैंस ही नहीं रो रहे थे। बल्कि टीम इंडिया के खिलाड़ी भी इस हार के बाद बेहद मायूस थे। कप्तान रोहित शर्मा तो मैदान से जाते वक्त अपने आंसू नहीं रोक पाए थे और उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। उनके अलावा मोहम्मद सिराज, विराट कोहली भी नम आंखों के साथ नजर आए थे। अब टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम के अंदर की बात लीक हो गई है।
‘फूट-फूट कर रो रहे थे रोहित और विराट’!
टीम इंडिया के वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा रहे रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम के अंदर का माहौल बताया है। उन्होंने बताया है कि, टीम का हर खिलाड़ी नम आंखों के साथ वहां मौजूद था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली फूट-फूट कर रहो रहे थे। पूरा ड्रेसिंग रूम आंसुओं के सैलाब में डूब गया था। पूरा माहौल गमजदा था। विराट और रोहित के दिल का दर्द उनकी आंखों से आंसुओं के रूप में बाहर आ रहा था। दोनों के दिल में दर्द इस ओर इशारा कर रहा था कि शायद ही वह अब दोबारा इस ट्रॉफी को जीतने के इतने करीब पहुंच पाएंगे।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: अगले मैच से एक खिलाड़ी का पत्ता कटना तय! किसे मिलेगा मौका?
लीक हुई अंदर की बात
रविचंद्रन अश्विन ने वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार के बाद के माहौल को शेयर किया और बताया कि, ‘हां हमें दर्द महसूस हुआ। रोहित और विराट रो रहे थे। ये देखकर बहुत बुरा लग रहा था। ऐसा नहीं होना चाहिए था। यह टीम एक अनुभवी टीम थी, हर कोई जानता था कि क्या करना है। मुझे लगता है कि टीम के दो स्वाभाविक लीडर्स ने टीम को स्पेस देकर ऐसा माहौल बनाया था।’
यह भी पढ़ें:- IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे से रोहित-विराट और हार्दिक बाहर! देखें वनडे, टी20 व टेस्ट के लिए संभावित स्क्वॉड
धोनी बेस्ट कप्तान, लेकिन रोहित…
रविचंद्रन अश्विन ने आगे रोहित शर्मा की बतौर कप्तान तारीफ करते हुए कहा कि,’हर कोई कहेगा कि एमएस धोनी बेस्ट कप्तानों में से एक हैं लेकिन रोहित शर्मा एक बेहतरीन इंसान हैं। वह टीम के हर खिलाड़ी को समझते हैं, वह जानते हैं कि किसे क्या पसंद है और क्या नापसंद। वह हर खिलाड़ी को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। रोहित नींद छोड़कर मीटिंग्स में आने के लिए सबसे आगे रहते हैं। उन्हें पता है कि किसे कैसे समझाना है। वह भारतीय क्रिकेट में उन्नति का एक अलग स्तर लाए हैं।’
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines