IND vs NZ Semifinal: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो चुका है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। आखिरी पांच लीग मैचों की तरह सेमीफाइनल में भी भारत सेम प्लेइंग 11 के साथ उतरा है। वहीं टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी विराट कोहली ने सेमीफाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस मैच में उतरते ही वो कारनामा किया जो इससे पहले कोई भी भारतीय नहीं कर पाया था।
सचिन से भी आगे निकले विराट
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 1996, 2003 और 2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल खेले थे। लेकिन अब विराट कोहली सचिन से भी आगे निकल गए हैं। विराट कोहली चौथी बार वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलने मैदान पर उतरे हैं। विराट ने भारत के लिए पिछले तीन वर्ल्ड कप में लगातार 2011, 2015 और 2019 में सेमीफाइनल मुकाबले खेले थे। अब वह चार सेमीफाइनल खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप के बीच आई खुशखबरी, रिंकू सिंह की होगी टीम इंडिया में वापसी, जायसवाल-तिलक को भी मिलेगा मौका
2019 का लेना है बदला
भारतीय टीम ने 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना किया था। अब चार साल बाद टीम इंडिया उस हार का बदला लेने उतरी है। इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम ने लीग स्टेज के 9 में से चार मैच गंवाए थे। तो भारतीय टीम सभी 9 मैच जीतकर अजेय रही थी। लीग राउंड में भी भारत ने न्यूजीलैंड को मात दी थी। ऐसे में इस बार पूरी उम्मीदें हैं कि टीम इंडिया कीवी टीम को परास्त करके फाइनल में जगह बनाएगी।
यह भी पढ़ें:- IND vs NZ: रोहित शर्मा ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी, प्लेइंग 11
दोनों टीमों की Playing 11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जाडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड: डेवन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फ़िलिप्स, टॉम लेथम, मिचेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्युसन, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
27 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
57 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines